Sunday, September 1, 2024

सौ करोड़ की ठगी कर फिल्म निर्माताओं को चूना लगा गया दुर्गेश

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो NNI Coverage समाचार सेवा)

जौनपुर, उ०प्र०/मुंबई, महाराष्ट्र। यूपी के जौनपुर के रहने वाले ठगी के एक आरोपी दुर्गेश सिंह के खिलाफ कुछ निर्माताओं ने मुंबई के अँधेरी स्थित एक हॉल में पत्रकारों के सामने अपना दर्द बयां किया और इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडयुसर्स एसोसिएसन (इम्पा) की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुषमा शिरोमणि ने इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि इस आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द ठोस कदम उठाया जाए। साथ ही कहा कि इम्पा ठगी के शिकार सभी निर्माता के साथ है। इस बावत इम्पा ने भी यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।पत्रकार वार्ता में फ़िल्म निर्मात्री परी सिन्हानिया ने कहा कि मेरी भोजपुरी फ़िल्म के लिए इस आरोपी दुर्गेश और उसकी कंपनी आर्या डिजिटल ने मुझे एक पैसा नहीं दिया और मेरी फ़िल्म का पोस्टर और ट्रेलर यूट्यूब पर डाल दिया, बाद में मेरे खिलाफ जौनपुर में शिकायत कर कोर्ट केस भी कर दिया, आज मैं कर्ज में डूब चुकी हूँ, मुझे लगता है प्रशासन मेरे आत्महत्या करने का इन्तजार कर रहा है, जौनपुर पुलिस मुझे इस आरोपी के नाम पर धमकी भी दे रही है।

इम्पा की ओर से आये मनोज ओझा ने कहा कि आरोपी दुर्गेश सिंह यूपी के जौनपुर में रहता है और नोएडा में इसका ऑफिस है। दुर्गेश भोजपुरी फ़िल्म निर्माताओं से उनकी फ़िल्म का डिजिटल अधिकार खरीदता है और आकर्षक़ प्राइज का ऑफर करता है और डिलेवरी के समय पैसा देने की बात करता है तथा टेस्टिंग के नाम पर उसकी कॉपी कर लेता है और निर्माता को नाममात्र पैसा एडवांस देकर बाकी पैसा हड़प जाता है और फ़िल्म को इलेक्ट्रोनिक ओटीटी तथा डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर रिलीज कर देता है। निर्माता को अपने पैसे का इन्तजार ही रह जाता है। बाद में निर्माता पर यह केस कर जौनपुर कोर्ट में दौड़ता है। इस आरोपी ने कई निर्माताओं को परेशान कर रखा है। प्रेस कांन्फ्रेंस में इस आरोपी के ठगी के शिकार कई निर्माता और फिल्म निर्देशक सचिन यादव भी अपने बेबाक बयान के साथ इंप्पा समेत पीड़ित निर्माताओं के सहयोग के लिए सामने आए हैं।


No comments:

Post a Comment