अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा)
नानपारा/बहराइच, उ०प्र०। समाजवादी पार्टी से नानपारा नगर के अध्यक्ष व पूर्व में जिला सचिव रहे वरिष्ठ पत्रकार राशिद अली को पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग का जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
"जिलाध्यक्ष डॉ०अनवारूल ने प्रदेश नेतृत्व पर की नियुक्ति"
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के डॉ० अनवारूल रहमान खान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि नगर नानपारा के मोहल्ला कबड़िया टोला निवासी वरिष्ठ पत्रकार राशिद अली को प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक विभाग का जिला उपाध्यक्ष व जिलामीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री अली पूर्व में समाजवादी पार्टी के विभिन्न पदों पर सक्रिय रह कर कार्य कर चुके हैं उनके आने से समाजवादी पार्टी मीडिया समाज सहित आम जनमानस में काफी मजबूत होगी। श्री अली के मनोनयन पर सपा के अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव डॉ० तनवीर आलम खान, सपा नेता मुन्ना राइनी सहित अन्य सपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

No comments:
Post a Comment