Saturday, September 14, 2024

गमगीन माहौल में निकला रुखसत ए अजा का जुलूस

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage समाचार सेवा) 

नानपारा, बहराइच (उ०प्र०)। नगर नानपारा में शिया समुदाय की ओर से गमगीन माहौल में नोहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए आठवीं (रूखसते अजा) का जुलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाल नानपारा प्रदीप कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी पूर्णेश नारायण पांडे अपनी टीम के साथ जुलूस के साथ साथ चलते रहे। अंजुमन अब्बासिया द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच सज्जादिया इमामबाड़ा से आठवीं का जुलूस निकाला गया जो अपने कदीमी रास्तों से होते हुए इमामगंज चौराहा पहुंचा इसके बाद वहां से निकलकर मोहल्ला किला स्थित जन्नतुल बकी पहुंचा। जुलूस में काफी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान मौलाना वसीम व मौलाना हैदर ने इमाम हुसैन पर बयान फरमाया। इस मौके पर अली हसन, राशिद नवाब, कलीम अब्बास, अरशद एडवोकेट, मौलाना वसीम, ईमाम ए जुमा नानपारा मौलाना मोहम्मद हैदर साहब, कदीर नवाब, जिया नवाब व अंजुमन के तमाम मोमिनीन शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment