अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा)
नानपारा/बहराइच, (उ०प्र०)। नगरपालिका नानपारा मैरिजहॉल में डायोसिसन वर्क सोसाइटी केंद्र भोपतपुर द्वारा किशोरी दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किशोरी दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष अब्दुल वहीद ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन नसीबुन्निशा एवं विशिष्ट अतिथि फादर रोनाल्ड डिसूजा, रिटायर्ड टीचर सेंट पीटर्स कुंता श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी कल्पना सिंह, प्रधानाचार्य सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, सिस्टर रोशमी इंचार्ज ऑफ क्लारा सदन भोपतपुर रही।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वैद्य भगवानदीन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मौजूद अतिथियों का आयोजक मंडल द्वारा वैज लगाते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान किशोरियों द्वारा राधा कृष्ण नृत्य, माघी गांव की किशोरियों द्वारा सामूहिक गाना, गुरुदासपुरवा के बच्चों द्वारा नृत्य, निबिया गांव की किशोरियो द्वारा शिक्षा पर नाटक, माघी के बच्चो द्वारा राधा कृष्ण नृत्य, सिसवारा की किशोरियों द्वारा सामूहिक नृत्य तथा समूह गीत प्रस्तुत किया गया। किशोरियों व बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु आयोजक मंडल की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उन्नति परियोजना की सिस्टर शालिनी, जुबेर खान, मुस्कान श्रीवास्तव एवं सबीना प्रवीन आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सिस्टर शालिनी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे और किशोरियों के विकास के लिए तमाम जानकारियां साझा कीं।

No comments:
Post a Comment