Sunday, October 13, 2024

मूर्ति विसर्जन को जा रहे जुलूस पर पथराव, गोलीबारी में एक मौत

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (संचालक NNI Coverage)

बहराइच, उ०प्र०। जिले के राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की प्रतिमा रविवार शाम को विसर्जन के लिए रवाना हुई। जुलूस हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में पहुंची। बाजार निवासी अब्दुल हमीद के घर के सामने से निकल रहे जुलूस में लोग जयकारा लगा रहे थे। इसी दौरान मूर्तियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच ही उपद्रवियों ने गोली चला दी।

गोली लगने से रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ उर्फ पुताई घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सूचना महाराज गज बाजार पहुंची तो लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दिए। चार मकान जलाकर राख हो गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी के जवान पहुंचे हैं। लेकिन गांव के लोगों ने चारों तरफ कई लोगों को घेर रखा है। मूर्तियों का विसर्जन रोक दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के सामने शव रखकर मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया गया है।

No comments:

Post a Comment