Sunday, October 27, 2024

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनांतर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम

अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा) 

नानपारा, बहराइच। नगर के बंजारन टांडा स्थित अमीर हसन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा व विशिष्ट अतिथि कृपाराम वर्मा मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अतीक अहमद ने उपस्थित छात्र व छात्राओं को दिए जाने वाली डिवाइस की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी व इसके सकारात्मक प्रयोग के बारे में भी बताया। इसी क्रम में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने भी बच्चों को संबोधित किया। बच्चे डिवाइस मिलने पर काफी प्रसन्न रहे इसके साथ ही बच्चों ने विधायक नानपारा को एक ज्ञापन देते हुए कॉलेज के रस्ते के निर्माण के लिए भी कहा जिस पर विधायक ने जल्द ही कार्य करवाने का आश्वासन भी दिया है। इस मौके पर समिति के प्रबंधक फुरकान फारूकी, कोषाध्यक्ष नोमान फारूकी, संरक्षक गुफरान फारूकी आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment