ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो/संचालक NNI Coverage)
बहराइच, उ०प्र०। निरंकार प्रसाद निर्मला देवी स्मारक समिति की ओर से मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवनियापुर बनघुसरी में विशाल गायत्री यज्ञ एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री परिवार शक्ति पीठ बहराइच व नानपारा से आये मनीषियों ने यज्ञ एवं देव पूजन, प्रवचन व पूर्णाहुति कराई। यज्ञ एवं शिविर का आयोजन भाजपा के नानपारा विधानसभा संयोजक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में गायत्री स्तुति व कीर्तन, पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ साथ गरीबों को कंबल भी वितरित किये गए। चिकित्सा शिविर में मधुमेह, रक्तचाप एवं नेत्र विकार की निशुल्क जांच की गई। इसके अलावा ग्रामीणों को अस्वस्थता के आधार पर बुखार, पेट, बदन दर्द, त्वचा रोग आदि की दवाइयां भी दी गईं। किशोरियों एवं महिलाओं को उदर विकार, माहवारी एवं गर्भाधान संबंधी विशिष्ट जानकारियां अच्छे चिकित्सकों द्वारा दी गईं।
इस दौरान तहसीलदार मिहिपुरवा अम्बिका चौधरी, लेखपाल हेमंग श्रीवास्तव, अमवा हुसैनपुर पीएचसी से डॉ० अवधेश सिंह, निज़ाम खान, महेन्द्र कुमार वर्मा, आशा अंजुलता श्रीवास्तव के अलावा डॉ० राघबेंन्द्र बाजपेई, डॉ० शेखावत, डॉ० शिब्ली मजहर, आधुनिक पैथोलॉजी संचालक गगन श्रीवास्तव, उन्नति डाइग्नोस्टिक संचालक डॉ० राज श्रीवास्तव, पाण्डेय ऑप्टिकल्स आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनुराग श्रीवास्तव, आत्म प्रकाश श्रीवास्तव, चतुर्भुज सहाय, के० के० श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, दिलीप, निर्मल, हिमांशु, अमिताँशु, उमाकांत सहित तमाम कायस्थ परिवार का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment