अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा)
नानपारा, बहराइच। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा में वार्षिक चुनाव के लिए गहमा गहमी तेज हो चुकी है। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए प्रत्याशियों में घमासान जारी है। मतदान 19 फरवरी को होना है।
अधिवक्ता संघ नानपारा का वार्षिक चुनाव करीब आते ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025 के लिए आगामी 19 फरवरी को मतदान होना है जिसमें करीब 225 अधिवक्ता मतदाता अध्यक्ष एवं महामंत्री पद का भविष्य तय करेंगे। फिरहाल अध्यक्ष पद के लिए निरंकार प्रसाद जायसवाल, जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव और रामनरेश पाण्डेय ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं महामंत्री पद के लिए जैगम हुसैन, वंश गोपाल, हरिओम शंकर शुक्ल, आनंद स्वरूप वर्मा और सियाराम चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु नन्दलाल जायसवाल और पतिराम गौतम ने नामांकन कराया है। जबकि उपाध्यक्ष मध्य के लिए प्रमोद कुमार गुप्ता और मगन बिहारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रेम कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के लिए राम निवास वर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए विनीत कुमार श्रीवास्तव, प्रकाशन के लिए सौरभ कुमार श्रीवास्तव, पुस्तकालय के लिए राम अचल सोनकर निर्विरोध हैं। वहीं सदस्य वरिष्ठ समिति के लिए राजेश कुमार, राकेश कुमार वर्मा, अजय कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती चित्रा श्रीवास्तव, अमरनाथ वर्मा तथा सदस्य कनिष्ठ समिति के लिए राजेंद्र प्रसाद, जीवन लाल त्रिपाठी, रमाकांत वर्मा, राजेश आर्य, मनीष मिश्रा, अभिषेक दूबे निर्विरोध हैं।
चुनाव कार्यकारिणी एवं एल्डर कमेटी चेयरमैन रूप नारायण जायसवाल एडवोकेट ने बताया कि आगामी 17 फरवरी को दक्षता भाषण होना है तथा 19 फरवरी को मतदान सम्पन्न होगा तथा मतों की गिनती होगी, जबकि विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा 20 फरवरी को की जाएगी। श्री जायसवाल ने प्रत्याशियों को लुभावने वायदों से दूर रहकर अधिवक्ता हित एवं मर्यादा में रहकर प्रचार प्रसार करने तथा मतदाता अधिवक्ताओं से निष्पक्ष रूप से मतदान की अपील की है।


No comments:
Post a Comment