Friday, February 21, 2025

इमामगंज में सरकार-ए-मदीना कॉन्फ्रेंस आयोजित, इस्लाहे मुआशरा पर बयान

अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा)

नानपारा, बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज बाजार में अंसारी हार्डवेयर की ओर से सरकार-ए-मदीना कॉन्फ्रेंस का आयोजन मौलाना अय्यूब मिस्बाही की सरपरस्ती में आयोजित हुआ जिसका संचालन इंसाफ रजा नेपाली ने किया। कांफ्रेंस में बतौर मुकर्रिरे खुसूशी मुफ्ती गुलाम नबी नानपारवी रहे। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत तिलावते कलामे पाक से कारी इकरार रज़ा ने किया। हाफिज ओ कारी नफ़ीशुल कादरी, हाफिज अली रज़ा नानपारवी, नात ख्वां अनवार इकरार शिवपुरी, मोहम्मद साबिर इमामगंज आदि ने नात ओ मनकबत पेश किया। कॉन्फ्रेंस को खिताब करते हुए मौलाना हजरतदीन बहराइची ने इस्लाहे मुआशरा पर बयान फरमाया तो वही मुफ्ती गुलाम नबी ने दीन की अहम बाते बताई। इनके अलावा मौलाना आरिफ रिज़वी इमामगंज, हाफिज ओ कारी शाकिर रज़ा बहराइची ने भी कॉन्फ्रेंस को खिताब किया। कॉन्फ्रेंस में हाजी अनवर अहमद, रिजवान अंसारी, अशफाक अंसारी, सगीर अहमद अंसारी, कमाल अहमद, शोएब अहमद, नूर आलम, इमरान, अय्यूब अंसारी पत्रकार, खैबर अंसारी, आरिफ अंसारी, राजन अंसारी, अनस अंसारी, चांद राईनी, मुख्तार कुरैशी, सहित हजारों लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment