Thursday, March 13, 2025

नशामुक्त होली का पर्व मनाये जाने के लिए डीएम एसपी को ज्ञापन

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच, उ०प्र०। जनपदीय ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बहराइच को नशामुक्त पर्व व त्योहार मनाए जाने के लिए सामूहिक ज्ञापन दिया और नशामुक्त समाज बनाने के लिए प्रशासन से समन्वय बनाकर जन-जागरण अभियान चलाए जाने का कार्यक्रम भी तय किया।

ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर संगठन अध्यक्ष भगवान दीन मिश्र, संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट व उपाध्यक्ष तकम्म्स खान समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद के ग्रामीणांचल में अवैध नशा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है जिसकी चपेट में आकर सेंकडों तरुण व नवजवान बर्बाद हो रहे हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे तथा सामाजिक सहिष्णुता, भाईचारा व सामाजिक सद्भाव भी प्रभावित होगा। संगठन संरक्षक संजीव श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि संगठन के तत्वावधान में जनहित में प्रशासन से समन्वय व सवांद बनाकर जन जागरण अभियान चलाया जाना प्रभावी होगा। जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक आर०एन०सिंह ने प्रधान संगठन को आश्वस्त किया की अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तथा अवैध नशा कारोबार में लिप्त कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे संगठन के संयुक्त व प्रभावी सहभागिता की भी आवश्यकता है।

प्रधान संगठन की ओर से आयोजित नशा उन्मूलन व सामाजिक सद्भाव वार्ता में प्रमुख रूप से समाजसेवी पर्यावरण विद महेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर, जिलाउपाध्यक्ष राम छबीले यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बराती लाल वर्मा, शमसुद्दीन खां, जिला महामंत्री सूर्य प्रकाश "बुल्लू सिंह", प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव व समाजसेवी नरेंद्र मोहन आर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment