अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा)
नानपारा, बहराइच। क्षेत्र में लक्ष्मनपुर मटेही के कौवाभारी स्थित ड्रीम इंटरनेशल पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव सकुशल सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तरप्रदेश डॉ० संजय निषाद रहे, साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार से नवाज़ा गया।
बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां, मेधावी छात्र छात्राओं को मिला पुरस्कार
बता दें कि लक्ष्मणपुर मटेही में कौवाभारी स्थित ड्रीम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अंबेडकर जयंती तथा पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नाटक, प्रेरणात्मक प्रस्तुतियां, मनमोहक नृत्य, नशा उन्मूलन एवं नारी सशक्तिकरण पर नाटक सहित हास्य प्रस्तुतियां भी देखने को मिली।

विधिक सेवा प्राधिकरण की एलएसयूसी यूनिट पैनल अधिवक्ता ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम में सम्मिलित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए उत्साहवर्धन किया, साथ ही उन्होंने निशुल्क विधिक जानकारियां देते हुए टोल फ्री नंबर 15100 पर फोन करके विधिक सहायता लेने के लिए ग्रामीणों को सुझाव दिया। जलोदय परिवर्तन पथ महामानव सेवा समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक डॉ० राजित राम निषाद ने छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक मंच से प्रेरणात्मक प्रस्तुतियां देने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को ड्रीम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एवं नवजीवन हॉस्पिटल नानपारा की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए इस दौरान कई स्कूलों से प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आशुतोष श्रीवास्तव को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ० संजय निषाद ने टैबलेट देकर सम्मानित किया है छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा हमारे जीवन का मूल आधार है शिक्षा के माध्यम से ही छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के साथ-साथ देश का भविष्य भी संवार सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्वेता सिंह ने किया तथा डॉ० विकास मिश्रा, डॉ० सर्वजीत सिंह, छैल बिहारी निषाद, रोहित, शिवकुमार मौर्य, खेमचंद मास्टर, अमर सिंह, बृजेश साहनी सहित अभिभावकगण एवं ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस एवं राजस्व कर्मी भी मौजूद दिखाई दिए।

No comments:
Post a Comment