डी० पी० श्रीवास्तव (NNI Coverage समाचार सेवा ब्यूरो)
नानपारा/बहराइच, उ०प्र०। नानपारा जिला बनाओ समिति के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार शकील अंसारी "शकील भारती" ने अपना जन्मदिवस अनोखे अंदाज में मनाया। शुक्रवार की सुबह शकील भारती अपने कार्यकर्ताओं के साथ लेबर मंडी प्रधान डाकघर के पास पहुंचे और मजदूरों के साथ हाय हेलो कर हाल चाल जाना तथा सभी लोगों को आर्थिक सहयोग कर उनके साथ खुशियां बांटी और उन्हें फल वितरित कर उनके बीच कुछ पल बिताया। इसके बाद वह मजदूर मंडी गांधी पार्क पहुंचे और वहां भी सहयोग राशि व फल वितरित किया तथा मजदूरों से कहा कि अगर कभी भी उन्हें कोई समस्या हो तो उनसे मिलें वह हर संभव सहयोग करेंगे। इस मौके पर सामाजिक संस्था संकल्प सेवा संस्थान, जिला बनाओ समिति के वॉलिंटियर इन चीफ़ मनोज कुमार तिवारी, सरदार सतपाल सिंह काके, साहित्यकार रोशन ज़मीर, विधिक सेवा प्राधिकरण पैनल अधिवक्ता एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संपादक ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, सी एम डी न्यूज संपादक विवेक श्रीवास्तव, एल एन आई के शहाबुद्दीन खान, पत्रकार इरशाद अली सोनू, अय्यूब अंसारी, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के मुस्तफा अली खान, हलीम अंसारी, मकबूल खान आदि मौजूद थे।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में शकील भारती ने कहा कि राष्ट्र के विकास में किसान और मजदूरो की भूमिका महत्वपूर्ण है किसान खेत में मेहनत कर पसीना बहाता है तब अन्नदाता होता है किसान की मेहनत से देश चलता है। मजदूर लेवर मंडी में जाकर अपने को 8 घंटे के लिए बेच कर पसीना बहाता है तब उसे दिहाड़ी मिलती है जिससे परिवार का भरण पोषण करता है सरकारी और गैर सरकारी जो भी विकास कार्य हैं उनमें मजदूरों का बड़ा योगदान है हमें किसान व मजदूरों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों व मजदूरों संग वक्त बिताना अच्छा लगता है। एक ओर जहां लोग होटल व रेस्टोरेंट बुक करा कर पार्टी आयोजित करते हैं केक काटा जाता है परंतु शकील भारती ने ऐसा कुछ भी नहीं किया उन्होंने किसानों व मजदूरों संग अपने जन्मदिन पर वक्त बिताकर अनूठी मिसाल पेशी की है।


No comments:
Post a Comment