Thursday, July 24, 2025

वैद्य भगवानदीन इंटर कॉलेज व कब्रिस्तान की भूमि का विवाद निपटान

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो/संचालक NNI Coverage) 

बहराइच, उ०प्र०। जनपद में नानपारा स्थित वैद्य भगवान दीन बालिका इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का प्रशासन द्वारा निस्तारण किया गया। एसडीएम लालधर सिंह यादव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार हर्षित पाण्डेय, राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में विद्यालय की भूमि की शासन की मंशानुरूप पैमाइश की गई। पैमाइश के दौरान विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण सही पाया गया। एसडीएम नानपारा द्वारा दोनों पक्षों को गुरुवार दोपहर मौके पर बुलाया गया था। अभिलेखों के आधार पर जमीन की पैमाइश की गई। विवाद मोहर्रम कमेटी और कर्बला कमेटी द्वारा जमीन पर कब्जे को लेकर बना हुआ है। 

इससे पहले विवाद स्थल का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीआरओ बहराइच, सीओ प्रदुमन सिंह और नायब तहसीलदार हर्षित पांडेय की मौजूदगी में किया गया था। दोनों पक्षों को पैमाइश की सूचना पहले ही दे दी गई थी। आज देर शाम तक पैमाइश करके खूंटा गाड़ दिया गया। मौके पर कोतवाल नानपारा रामाज्ञा सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंध समिति से हरिशंकर शर्मा, नागेंद्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, अनिल पाण्डेय और रोहित चौरसिया आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment