पार्वत रावत (ब्यूरो / प्रतिनिधि NNI Coverage समाचार सेवा)
देहरादून, उत्तराखंड। देहरादून से मसूरी की यात्रा अब और भी सुगम और दर्शनीय होने वाली है। जल्द ही, पर्यटक और यात्री ट्रैफिक की भीड़ से बचकर, रोपवे के माध्यम से मात्र कुछ ही मिनटों में देहरादून से मसूरी पहुँच सकेंगे। इस यात्रा के दौरान हवा में तैरते हुए हिमालय की अद्भुत सुंदरता और आसपास के मनमोहक नज़ारों का दीदार होगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति पर बात करें तो, रोपवे निर्माण के लिए निर्धारित सभी 26 टावर स्थापित किए जा चुके हैं, जो इसके जल्द पूरा होने का संकेत देते हैं। यह रोपवे न केवल यात्रा के समय को कम करेगा, बल्कि एक अविस्मरणीय अनुभव भी प्रदान करेगा।

No comments:
Post a Comment