"17 जातियों को SC में शामिल करने पर सुनवाई आज"
लखनऊ, उ0प्र0। ओबीसी की 17 जातियों को एससी में शामिल करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. प्रदेश सरकार के इस निर्णय को लेकर एक वकील ने चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष एक अर्जी लगाई है. वकील राकेश गुप्ता का कहना है कि योगी सरकार का यह निर्णय गलत व असंवैधानिक है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस पंकज भाटिया की खंडपीठ आज इस मामले पर सुनवाई करेगी। (5 जुलाई 2019)
यूपी सीएम ने त्यौहार व चुनाव के मद्देनजर अधिकारियो को दिए निर्देश
लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर त्योहारों तथा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक को प्रभावी फुट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। लखनऊ लोक भवन में हुई वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा पूरे प्रदेश भर में पेशावर अपराधियों पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए तथा असामाजिक तत्व पर ध्यान रखा जाए सुरक्षा में कहीं चूक ना हो व सुरक्षा चाक-चौबंद रहे। धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई हो धर्म स्थलों को चिन्हित कर उनकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हुई लूट की घटनाओं से मुख्यमंत्री ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रभावी निर्देश जारी किए। (03 मार्च 2019)
बीजेपी के लोग कटी पतंग न बनें : मायावती।
लखनऊ, उ0प्र0। लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बयान जारी कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को मीडिया तोड़-मरोड़कर पेश न करे। ट्विटर पर आज जारी अपने बयान में मायावती ने लिखा है कि माननीय न्यायालय में अपना पक्ष पूरी मजबूती से वह आगे भी रखेंगी। उन्होंने भरोसा जताया है कि कोर्ट से उन्हें इंसाफ मिलेगा। मायावती ने लिखा है, 'मीडिया व बीजेपी के लोग कटी पतंग न बनें तो बेहतर है।' बसपा अध्यक्ष ने यह भी लिखा है कि सदियों से तिरस्कृत दलित और पिछड़े वर्ग के संतों और महापुरुषों के सम्मान में बनाये गये स्मारक और पार्क उत्तर प्रदेश की शान और पर्यटन स्थल हैं। उन्होंने कहा है कि इन स्थलों से राज्य सरकार को नियमित आय भी होती है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मायावती के बनवाये स्मारकों में लगी मूर्तियों के संबंध में टिप्पणी की थी। अदालत ने कहा था कि प्राथमिक तौर पर उसका यह मानना है कि लखनऊ और नोएडा में स्मारक बनाने पर जो धन खर्च हुआ है उसे बसपा अध्यक्ष को सरकारी खजाने में जमा कराना चाहिये। अदालत की इस टिप्पणी के स्थान पर कई अखबारों और टीवी चैनलों में खबर आयी थी कि मायावती को खजाने में धन जमा कराने का आदेश दिया गया है। इस मामले की अंतिम सुनवाई दो अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट करेगा। (09 फरवरी 2019)
नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी, मैक्स में ली अंतिम सांस
प्रतिभा बोस (NNI Coverage)
उत्तराखंड। गुरुवार को उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम एनडी तिवारी का निधन हो गया. 93 साल के एनडी तिवारी ने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे लंबे वक्त से बीमार थे.
तिवारी का जन्म नैनीताल के बलौटी गांव में 14 अक्टूबर 1925 को हुआ था. शुरुआती पढ़ाई के बाद वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी गए, जहां से उन्होंने राजनीति शास्त्र में एमए और फिर एलएलबी की. वह 1947 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. 1947 से 1949 तक वे ऑल इंडिया स्टूडेंट कांग्रेस के सचिव रहे. एनडी तिवारी पहले ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जो दो राज्यों में मुख्यमंत्री बनाए गए. 1976-77, 1984-85, 1988-89 तक वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. तिवारी 2002-2007 तक उत्तराखंड के सीएम रहे। (18 अक्टूबर 2018)
तिवारी का जन्म नैनीताल के बलौटी गांव में 14 अक्टूबर 1925 को हुआ था. शुरुआती पढ़ाई के बाद वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी गए, जहां से उन्होंने राजनीति शास्त्र में एमए और फिर एलएलबी की. वह 1947 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. 1947 से 1949 तक वे ऑल इंडिया स्टूडेंट कांग्रेस के सचिव रहे. एनडी तिवारी पहले ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जो दो राज्यों में मुख्यमंत्री बनाए गए. 1976-77, 1984-85, 1988-89 तक वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. तिवारी 2002-2007 तक उत्तराखंड के सीएम रहे। (18 अक्टूबर 2018)
ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
हरिद्वार। गंगा स्नान के लिए आई महिला को सड़क पार करते समय एक वाहन ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हरिद्वार। गंगा स्नान के लिए आई महिला को सड़क पार करते समय एक वाहन ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला परिवार के सदस्यों के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खडख़ड़ी सप्तऋषि स्थित जैन मंदिर के निकट एक महिला सड़क पार कर रही थी। इस दौरान महिला एक वाहन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त कमला देवी (58) पत्नी कनक निवासी ग्राम वालोंतरा बाड़मेर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। (12 अक्टूबर 2018)





No comments:
Post a Comment