Image copyrightGETTY IMAGESउमर अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह ने बुधवार को कहा कि जब तक भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ़्त से सुरक्षित घर नहीं लौट जाते हैं तब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी सभी राजनीतिक गतिविधियां स्थगित कर देनी चाहिए.
उमर अब्दुल्लाह ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को अपनी सभी राजनीतिक गतिविधियां कमांडर अभिनंदन के सुरक्षित वापस लौटने तक स्थगित कर देनी चाहिए. हमारा पायलट पाकिस्तान की गिरफ़्त में है और मोदी करदाताओं के पैसे से देशभर का दौरा करें और राजनीतिक भाषण दें, सामान्य बात नहीं है." भारत के बालाकोट हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर बने हालात के मद्देनजर देश के सभी विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को बैठक की. तीन घंटे चली इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संयुक्त बयान पढ़ा, जिसमें देश में तनाव भरे माहौल पर चिंता ज़ाहिर की. उन्होंने पाकिस्तान की गिरफ़्त में भारतीय पायलट को सकुशल वापस लौटने की कामना की. उन्होंने कहा, "देश का सैनिक दुश्मन द्वारा पकड़ा जाता है और फाइटर प्लेन निशाना बनता है, इसकी ज़िम्मेदारी और जवाबदेही मोदी सरकार की बनती है."
बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने जवानों की मौत का राजनीतिकरण होने पर चिंता ज़ाहिर की। (28 फरवरी 2019)

































Image copyrightGETTY IMAGESदेश का पायलट पाक की गिरफ़्त में, मोदी ज़िम्