Top Menu

HEALTH/SPORTS

"सावधान! क्या आपका शरीर खा रहा पैपिलोमा?"
डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage संपादक)
नई दिल्ली/भारत। द साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल पैरासिटोलॉजी एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन ने मानव शरीर पर पैपिलोमा के होने का असली कारण परजीवी संक्रमण पता लगाया है। हाल के अध्ययनों से पता चला है कि परजीवी के जीवित उत्पाद जहरीले होते हैं और बैक्टीरिया के विकास के लिए पेट में उनके लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ बना देते हैं। ठीक इसी कारण से, परजीवी से संक्रमित लोग अपने शरीर पर पैपिलोमा देख सकते हैं। 
मानव शरीर में पैपिलोमा परजीवियों द्वारा उत्पन्न होते हैं! यदि आपकी गर्दन, बगलों और दूसरी जगहों पर पैपिलोमा हैं - तो परजीवी आपको अन्दर से खा रहे हैं! यदि किसी व्यक्ति की स्किन पर पैपिलोमा है, तो इसका मतलब है कि खतरनाक परजीवियों के समूह उनके भीतरी अंगों में बस गए हैं और धीरे-धीरे उनका मांस खा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, 1 अरब से ज्यादा लोग परजीवियों से संक्रमित हैं। पैपिलोमा के दाने संक्रमण को पहचानने का सबसे सही तरीका हैं। (09 अक्टूबर 2020)




"कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जैरेमी ने रचा इतिहास"
श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage : GMC)

नई दिल्ली/भारत। यूथ ओलम्पिक (Youth Olympic) स्वर्ण पदक विजेता जैरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल भारोत्तोलक चैम्पियनशिप में तीन रिकार्ड तोड़े लेकिन वह क्लीन एंड जर्क में अपना प्रदर्शन कायम नहीं रख सके और इसलिए पदक नहीं जीत सके. 67 किलोग्राम भारवर्ग में 16 साल के जैरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने स्नैच वर्ग में यूथ वर्ल्ड, एशियाई और राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के रिकार्ड तोड़े और 136 किलोग्राम का भार उठाया। अप्रैल में चीन में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में भी जैरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने यूथ वर्ल्ड और एशियाई रिकार्ड बनाया था और तब उन्होंने 134 किलोग्राम भार उठाया था। मिजोरम का यह खिलाड़ी हालांकि क्लीन एंड जर्क में विफल रहा और इसलिए कुल स्कोर में बाकी खिलाड़ियों से मात खा गया. इस चैम्पियनशिप के अंक टोक्यो ओलम्पिक-2020 की फाइनल रैंकिंग में शामिल किए जाएंगे।
             भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि इस टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है और छह पदक अपने नाम किए हैं जिनमें से चार स्वर्ण और दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। राष्ट्रीय चैम्पियन अचिंता शेयुली ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 305 किलोग्राम का भार उठाया। वह जूनियर खिताब जीतने में भी सफल रहे। महिला वर्ग में 76 किलोग्राम भारवर्ग में मनप्रीत कौर ने कुल 207 किलो का भार उठाया और पीला पदक हासिल किया। (12 जुलाई 2019)




"भारत से भिड़ेगी न्यूजीलैंड टीम, फाइनल में जायेगा कौन?"
श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage : GMC)
नई दिल्ली/भारत। आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दो बार के चैम्पियन भारत तथा मौजूदा उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच आज यहां के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने जहां एक हार के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटाया है वहीं न्यूजीलैंड को लीग स्तर पर लगातार तीन हार मिली है। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्तर पर खेला गया मुकाबला बारिश में धुल गया था।
भारत को शुरू से खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था वहीं कीवी टीम पर भी शुरू से ही सभी की नजरें थी। बड़े टूर्नामेंट में अधिकतर न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस बार भी वो सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। एक समय तो वह अंकतालिका में पहले स्थान पर थी। बाद में कुछ मैचों में हार के बाद उसे लीग दौर का अंत चौथे स्थान पर रहकर करना पड़ा। (9 जुलाई 2019)





"भारत पाक मैच में बारिश ने की दखलंदाजी, पाक DWL में 86 रन से पीछे"
श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage : GMC)
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर भारत-पाकिस्तान के मैच में एक बार फिर बारिश ने खलल डाल दिया है.  भारत के 337 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे पाकिस्तान के 6 विकेट गिर चुके हैं. इमाद वसीम और शादाब खान क्रीज पर हैं. हार्दिक पांड्या ने लगातार दो गेंदों पर मो. हफीज (9 रन) और शोएब मलिक (0 रन) को आउट किया. इससे पहले कुलदीप यादव ने भी लगातार दो ओवरों में पाक ओपनर बाबर आजम (48 रन) और फखर जमां (62 रन) के विकेट लिए।
भारत ने पाकिस्तान को 337 रन का विशाल लक्ष्य दिया
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 337 रन का विशाल लक्ष्य दिया. पाकिस्तान के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बनाए है. अब पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 337 रन बनाने है।
रोहित शर्मा ने खेली शानदारी पारी
भारत की शुरुआत बेहतरीन रही. रोहित और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने 136 रनों की धमाकेदार पार्टनरशीप की. इसके बाद केएल राहुल 57 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल के बाद 150 रन की तरफ तेजी से बढ़ रहे रोहित शर्मा भी एक गलत शॉट खेलकर 140 के निजी स्कोर पर आउट हो गए. रोहित के बाद आए हार्दिक पंड्या ने कई बड़े शॉट खेले और 19 गेंद पर 26 रन बनाकर कैच आउट हो गए. उनके बाद धोनी भी एक बड़ा शॉट लगाने की फिराक में विकेटकीपर के हाथ में कैच थमा बैठे।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए
48वें ओवर में पाकिस्तान को 5वीं सफलता मिली. कप्तान विराट कोहली 77 रन मोहम्मद आमिर की बाउंसर पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए जबकि हसन अली और वहाब रियाज को 1-1 सफलता मिली. शुरुआती ओवर्स में पाकिस्तानी खिलाड़ी दो बार रन आउट के सुनहरे मौके गंवा चुके थे. एक बार आंख जमने के बाद रोहित और केएल राहुल ने जमकर पाकिस्तानी गेंदबाजों को धोया. जिसके चलते भारत ने निर्द्धरित 50 ओवर में 336 रनोंं का विशाल स्कोर किया। (16 जून 2019)



बीमारियों को जड़ से खत्म करता है आड़ू

आडू गर्मियों का फल है जो गर्मियों में मिलता है। बता दें दक्षिण एशिया और चीन में सबसे पहले आडू उगाया गया था लेकिन अब तो दुनिया के हर कोने में आडू उगाया जाता है। आडू मीठा और रस भरा होता है। आज हम आपको आडू खाने के कई फायदे बताएंगे।

ये हैं आडू के फायदे-1. किडनी की बीमारियों में सहायक है : आडू में बहुत मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो किडनी के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके साथ ही आडू यूरिनरी ब्लैडर में क्लेजिंग की तरह काम भी करता है। किडनी में स्टोन की बीमारी को भी आडू रोकता है।

2. आंखों के लिए फायदेमंद : आडू में बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर में विटामिन ए का काम करता है। विटामिन ए हमारी आंखों में रेटिना को स्वस्थ रखता है। बीटा कैरोटीन खौंधी बीमारी से बचाता है।

3. कैंसर से बचाता है : आडू में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो कैंसर से बचाने में मदद करता है। एक अध्ययन से पता चला है कि आडू कीमोथेरेपी के साइड इफैक्ट से भी बचाता है। आडू में यौगिक फेनोलिक ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं को फैलाने से रोकता है।

4. दिल के लिए भी लाभदायक है : आडू में पोषक तत्व होते हैं जो दिल और सर्कुलेटरी सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। विटामिन के ब्लड क्लोटिंग को रोकता है और आडू में आयरन होता है जो एनीमिया की रोकथाम में मदद करता है। (11 मार्च 2019)





हर साल लेता है 20 लाख लोगों की जान, लोग फिर भी अनजान बन खाते हैं 

                     अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग भूल कर ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो मौत का कारण बन जाता है। आज मैं आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसे लोग जानबूझ कर सेवन करते हैं, जो मौत का कारण बन जाती है। जी हाँ, मैं बात कर रहा हूँ रिफाईनड तेल के बारे में, रिफाईनड तेल के कारण भारत में हर साल २० लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जातीं हैं। रिफाईनड तेल के सेवन करने से डीएनए डैमेज, आरएनए नष्ट, हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेज, ब्रेन डैमेज, लकवा शुगर,बीपी, नपुंसकता, कैंसर, हड्डियों का कमजोर हो जाना, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, किडनी डैमेज, लिवर खराब, कोलेस्ट्रोल, आंखों रोशनी कम होना, प्रदर रोग, बांझपन, पाईलस, स्केन त्वचा रोग आदिहोते हैं।

                         केरल आयुर्वेदिक युनिवर्सिटी आंफ रिसर्च केन्द्र के अनुसार, हर वर्ष 20 लाख लोगों की मौतों का कारण रिफाईनड तेल बन गया है। जयपुर के प्रोफेसर श्री राजेश गोयल का कहना है कि, गंदी नाली का पानी पी लें, उससे कुछ भी नहीं होगा क्योंकि हमारे शरीर में प्रति रोधक क्षमता उन बैक्टीरिया को लडकर नष्ट कर देती है, लेकिन रिफाईनड तेल खाने वाले व्यक्ति की अकाल मृत्यु होना निश्चित है। ब्लीचिंग विधि में पी.ओ. ब्लीचिंग /पी. ओ. पी. यह मकान बनाने मे काम ली जाती है/का उपयोग करके तेल का कलर और मिलाये गये कैमिकल को 130 °F पर गर्म करके साफ किया जाता है। हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया में एक टैंक में तेल के साथ निकिल और हाइड्रोजन को मिक्स करके हिलाया जाता है। इन सारी प्रक्रियाओं में तेल को 7-8 बार गर्म व ठंडा किया जाता है, जिससे तेल में पांलीमर्स बन जाते हैं, उससे पाचन प्रणाली को खतरा होता है और भोजन न पचने से सारी बीमारियाँ होतीं हैं।
                         निकेल एक प्रकार का उत्प्रेरक धातु होता है जो हमारे शरीर के श्वसन प्रणाली, लिवर, त्वचा, चयापचय, डीएनए, आरएनए को भंयकर नुकसान पहुंचाता है। रिफाईनड तेल के सभी तत्व नष्ट हो जाते हैं और ऐसिड मिल जाने से यह भीतरी अंगों को नुकसान पहुंचाता है। मैं तो अपने पाठकों से कहना चाहूँगा कि रिफाईनड तेल की जगह सरसों आदि के तेल का सेवन करें और अकाल मृत्यु से बचें। (24 फरवरी 2019)




वनडे मैचों के सुपरकिंग्स : रोहित, विलियर्स व गेल
क्रिकेट में टी20 आगमन के बाद वनडे मैचों में भी बल्लेबाजी के मायने बदल गए हैं। वनडे मैच में भी बल्लेबाज तेज़ी से रन बनाने लगे हैं। चौकों और छक्कों की भरमार होने लगी है। एक ही वनडे मैच में ज्यादा से ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी बहुत से बल्लेबाजों के नाम है।
क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स और रोहित शर्मा
क्रिकेट के बादशाह कहे जाने वाले क्रिस गेल, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डी विलियर्स और भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा एक ही वनडे मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में टॉप पर हैं।
2015 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में जिंबाब्वे टीम के खिलाफ खेलते हुए क्रिस गेल ने 16 छक्कों की मदद से 215 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। एबी डी विलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच के दौरान मात्र 44 गेंदों पर 149 रन की शानदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 छक्के लगाए थे। भारतीय टीम के हिटमैन यानी कि रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 156 गेंदों पर 209 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। हिटमैन ने अपनी इस पारी में 16 लंबे छक्के लगाए थे। (15 January 2019)


65 किग्रा वर्ग में बजरंग पूनिया ने रचा इतिहास, बने दुनिया के नंबर 1 पहलवान
नई दिल्ली। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने शनिवार को इतिहास रच दिया, वह 65 किग्रा वर्ग की विश्व रैंकिंग में पहले स्थान हासिल करने वाले भारतीय पहलवान बन गए। इस सत्र में 5 पदक जीतने वाले 24 साल के बजरंग UWW की सूची में 96 अंक के साथ रैंकिंग तालिका में शीर्ष पर चल रहे हैं। इस साल उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था।
बजरंग के लिए यह सत्र शानदार रहा और वह बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में वरीयता पाने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान रहे थे। बजरंग ने दूसरे स्थान पर मौजूद क्यूबा के एलेजांद्रो एनरिक व्लाडेस टोबियर पर मजबूत बढ़त बना रखी है जिनके 66 अंक हैं। बजरंग ने विश्व चैंपियनशिप के करीबी सेमीफाइनल में टोबियर को हराया था।
रूस के अखमद चाकेइव (62) तीसरे जबकि नए विश्व चैंपियन ताकुतो ओटोगुरो (56) चौथे स्थान पर हैं. इनके बाद तुर्की के सेलाहतिन किलिसाल्यान (50) का नंबर आता है।
बजरंग देश के एकमात्र पुरुष पहलवान हैं जिन्हें रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह मिली है जबकि भारत की 5 महिला पहलवान अपने-अपने वर्ग में टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रही हैं।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली सिर्फ चौथी भारतीय महिला पहलवान बनीं पूजा ढांडा महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में 52 अंक के साथ छठे स्थान पर हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीता था। रितु फोगाट महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में 33 अंक के साथ 10वें स्थान पर हैं। (10 नवंबर 2018)

No comments:

Post a Comment