Top Menu

▼

Saturday, July 29, 2023

580 ग्राम चरस व नेपाली शराब सहित दो अभियुक्तों को SSB ने किया गिरफ्तार

डी० पी० श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच/रूपईडीहा, उ० प्र०। बीती देर रात अनिल कुमार यादव उप कमांडेंट के निर्देशन में 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जनपद बहराइच-I की सीमा चौकी रूपैडिहा और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त गश्त के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 651/09 से 1400 मी. भारत की तरफ इमिग्रेशन चेक पोस्ट के रोड साइड एक अंजान व्यक्ति नेपाल से भारत की तरफ आते हुए दिखाई दिया जिसे संयुक्त गश्त दल के द्वारा शक के आधार पर रोका गया और देर रात घूमने का कारण व नाम पता पूछा गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम कमलेश वर्मा उम्र 25 वर्ष, पिता राजितराम, निवासी- रामनगर दाखिला बसंतपुर उदाल, रूपैडिहा जनपद बहराइच बताया। संयुक्त गश्त के द्वारा गहन पूछताछ के दौरान युवक ने डरते हुए बताया कि मेरे पास 580 ग्राम चरस है और यह चरस नेपाल में किसी अंजान व्यक्ति से प्राप्त किया है जिसको स्पेंडिडा (भारत) में छोटी छोटी मात्रा में बिक्री कर अधिक पैसा कमाने का काम करता हैं तथा साथ ही संयुक्त गश्त के दौरान समय लगभग 2145 बजे सीमा स्तम्भ संख्या 651/05 से 100 मी० भारत की तरफ एक अंजान व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर आ रहा था जिसके पास से 58 बोतल अवैध नेपाली शान (करनाली) व एक साइकिल बरामद किया गया नाम पता पूछने पर अभियुक्त ने अपना नाम गुड्डू उम्र 32 वर्ष पिता रामभरोसे ग्राम-रामगढ़ी चारदा, स्पैडिहा जनपद बहराइच बताया पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया की वह स्थानीय गांवों में शान बेच कर कुछ पैसा कमाता हैं। बरामद चरस, नेपाली शराब व एक साइकिल के साथ दोनों अभियुक्ततों को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानव अधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रूपडिडा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया। 


42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच -1 के कमांडेंट श्री गंगा सिह उदावत ने बताया कि हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा भारत नेपाल सीमा पर चढ़ते अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम बिक्री निष्कर्षण तथा पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये है जिनके द्वारा 24 घंटे सीमा पर चौकसी बरती जा रही हैं तथा सीमावती जनता से अपील की गई की इस प्रकार के मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में सूचित करें ताकि अपने समाज व युवा पीढ़ी को खोखला होने से बचाया जा सके।

No comments:

Post a Comment