Top Menu

▼

Thursday, July 13, 2023

एमडी ने किया उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, जेई को कार्रवाई के निर्देश

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच, उ० प्र०। प्रबन्ध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत ने विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय, नानपारा बहराइय क्षेत्रान्तर्गत विद्युत उपकेन्द्र - सहाबा (बाबागंज) से पोषित रुपईडीहा एवं बाबागंज मार्केट का भ्रमण कर विद्युत आपूर्ति की जानकारी, नगर निकाय एवं बिजनेस प्लान अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों का भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तकों पर लगाये जा रहे बैकेलाइट फ्यूज सेट की निरीक्षण किया। उक्त क्षेत्र में 24 अदद विद्युत उपभोक्ता जितेन्द्र कुमार पुत्र  पवन कुमार, बच्चाराम पुत्र राम प्यारे, श्रीमती बिन्दा देवी पत्नी भीष्म प्रसाद एव सुल्तान सर्मा पुत्र जामिन अली के परिसर का औचक निरीक्षण किया, दो उपभोक्ताओं के परिसर पर मीटर नहीं लगा पाया गया, जिस पर प्रबन्ध निदेशक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अनियमितता पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्रार्थमिकी दर्जकर विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा अनमीटर्ड उपभोक्ताओं के परिसर पर मीटर स्थापित करने हेतु निर्देशित करने के साथ अनियमितता हेतु अवर अभियन्ता विद्युत उपकेन्द्र सहायक के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देशित किया  कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विद्युतसी कैम्प लगाकर प्रभावी राज सूनी एवं बिलोपन इत्यादि कार्य किये जायें। वर्तमान में सरकार द्वारा प्रस्तावित सर्वे कार्यो को गुणवत्तापूर्वक कार्य कराना सुनिश्चित करें। बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के प्रभावी विद्युत विच्छेदन किये जायें तथा शतप्रतिशत राजस्व वसूली की जाये। उक्त भ्रमण के दौरान अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार सुरेश कुमार अधिशासी अभियन्ता नानपारा कृष्ण कुमार एसडीओ राम मनोहर यादव व राम गोपाल अनमोल सहित अन्य लाइन स्टाफ उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment