Top Menu

▼

Friday, July 7, 2023

ज्योति और आलोक की कहानी, गांव वालों ने बताई SDM की असली सच्चाई

डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरोचीफ/संचालक) 
लखनऊ/वाराणसी, उ०प्र०। एसडीएम ज्योति मौर्य और सफाई कर्मचारी आलोक की कहानी को लेकर तमाम दावे और झूठ-सच को लेकर लोग अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। 2023 के इस दौर में इस मामले ने कई परिवारों का नैरेटिव बदल दिया है। शादी के बाद लड़कियों की पढ़ाई और जीवन में कुछ करने की मंशा का लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, ज्योति और आलोक की कहानी में कौन सच्चा है और कौन झूठा, इसका फैसला अभी नहीं हो सका है। लेकिन, ज्योति के मायके के ग्रामीणों की बातें आलोक के दावों को पुख्ता कर रही हैं। 

एसडीएम ज्योति मौर्य का नाम बीते कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। पति आलोक मौर्य से विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग बहस छिड़ी हुई है। हर कोई इन दोनों की शादी और ज्योति मौर्य को एसडीएम बनने में उनके पति के सपोर्ट को लेकर बात कर रहा है। दोनों को लेकर मीम्स की तो बाढ़ सी आ गई है। हालांकि, वाराणसी में रहने वाला ज्योति मौर्य का परिवार इस पर कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है। उनका कहना है कि आलोक के परिवार ने झूठ बोला था, जबकि उनके आस-पास के लोग कह रहे हैं कि ज्योति के परिवार को सब पता था। 
कहने को ये कहानी अब पूरी फिल्मी हो चुकी है। एक तरफ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मेहनत है, तो दूसरी तरफ एसडीएम बनकर बेवफाई करने वाली उसकी पत्नी। किसकी कहानी कितनी सच है ये अभी पता नहीं चल सका है क्योंकि, इन दोनों कहानियों में दोनों ही खुद को सच बता रहे हैं। ज्योति मौर्य के पिता का कहना है कि आलोक के परिवार ने हमें झूठ बोलकर उसे ग्राम पंचायत अधिकारी बताया था जबकि, आलोक के पिता का कहना है कि हमने कार्ड में कोई पद नहीं छपवाया, इन्हें आलोक के काम के बारे में पहले से पता था।ग्रामीण ने बताया कि उस समय वे लोग किसी अधिकारी के घर शादी करने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने कहा कि सभी को पता था कि आलोक मौर्य चपरासी पद पर है। पूरे गांव को यह पता था। ज्योति मौर्य पढ़ने में अच्छी थी। इसी को देखकर आलोक मौर्य के पिता ने उनकी शादी की थी। इसके बाद उनके परिवार ने उनकी कोचिंग कराई और पढ़ाई-लिखाई कराई। ग्रामीणों का कहना है कि आलोक का परिवार सही है। 
अब आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य में से कौन सही है। इसका फैसला कोर्ट करेगी। लेकिन, इन दोनों के विवाद को लेकर सोशल मीडिया ने सही-गलत का बेड़ा अपने-अपने जिम्में उठा रखा है। इसमें सबसे ज्यादा ट्रोल ज्योति मौर्य हो रही हैं। उनके ऊपर कई वीडियो और मीम्स बनाए जा रहे हैं। वहीं, इस बीच ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि ज्योति मौर्य का मामला सामने आने के बाद ऐसे अन्य लोग जिन्होंने अपनी पत्नियों को यह के लिए घर से बाहर भेजा हुआ है, वो उन्हें वापस बुला रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि वो भी ऑफिसर बनने के बाद उन्हें छोड़कर न चली जाएं।

No comments:

Post a Comment