Top Menu

▼

Thursday, August 31, 2023

हापुड़ पुलिस की बर्बरता व लाठीचार्ज का अधिवक्ता संघ ने किया विरोध

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage समाचार संवाददाता)

नानपारा, बहराइच। अधिवक्ता संघ नानपारा ने हापुड़ पुलिस की बर्बरता पर महामहिम राज्यपाल उत्तरप्रदेश शासन को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग की है। 

गौरतलब है कि बीती 29 अगस्त को हापुड़ जनपद में सम्मानित अधिवक्ताओं को हापुड़ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिस पर तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर हापुड़ पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध जताया और घोर निंदा की। साथ ही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल व महासचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी की अगुआई में राज्यपाल को संबोधित 3 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी नानपारा को सौंपा गया। साथ ही राज्य विधिग परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर सभी अधिवक्ता 30 अगस्त को एकदिवसीय हड़ताल पर रहते हुए न्याय संबंधी कार्य से विरत रहे। संयुक्त सचिव ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि मांगपत्र में अविलंब जिलाधिकारी हापुड़, पुलिस अधीक्षक हापुड़ और क्षेत्राधिकारी हापुड़ का स्थानांतरण कराए जाने, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तारी किए जाने तथा घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है। 

विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता संघ नानपारा के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल, महासचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, चतुर्भुज सहाय, जयदीश श्रीवास्तव, रमेश पाठक, अजय वर्मा, अब्दुल अजीज, जुबेर अंसारी, राम नरेश पांडेय, रूप नारायण जायसवाल सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment