Top Menu

▼

Friday, January 19, 2024

राम मंदिर दर्शन की आस लेकर पैदल निकले उत्तराखंड से 17 राम भक्त

डी० पी० श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

नानपारा बहराइच यूपी। वर्षो संघर्ष के बाद अयोध्या धाम में बन रहे राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है हर तरफ राममय माहौल में राम भक्त विभिन्न प्रकार के आयोजन कर रामकाज में सहभागी हो कर पुण्य कमा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या पहुंचने के लिए उत्तराखण्ड के राम भक्तों का एक दल पैदल यात्रा पर है। इसी उत्सुकता को लेकर उत्तराखंड से 17 रामभक्त दर्शन की आस लगाकर गुरुवार को उत्तराखंड के खटीमा से चलकर 242 किलोमीटर की पदयात्रा कर नानपारा पंहुचे। 

यात्रा का नेतृत्व कर रहे राजेंद्र भंडारी ने बताया कि उन्होंने 14 जनवरी को उत्तराखंड के खटीमा से अपनी पद यात्रा एक रथ के साथ शुरू की थी। 22 जनवरी को अयोध्या धाम पंहुचकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मे शामिल होंगे। यात्रा में राकेश सिंह राणा, अनिकेत सिंह राणा, किरण कृपाल सिंह, ईश्वरी सिंह, जगदीश सिंह, भगवान सिह, अमित भट्ट, अमरजीत राठौड़, अजय चौधरी, शानू, कुलवंत सिह मेहरा शामिल रहे। नगर की सीमा पर पहुंचने पर पंकज जायसवाल अमित जायसवाल पुनित श्रीवास्तव सुशील तिवारी सहित अन्य हिन्दू समाज के लोगों ने उनका स्वागत कर टोल प्लाजा तक आगे की मंगलमय यात्रा के लिए छोड़ा।


No comments:

Post a Comment