Top Menu

Saturday, June 8, 2024

वट सावित्री पर्व पर वृक्षारोपण व उनके संरक्षण का संकल्प

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage समाचार सेवा)

बहराइच, उ०प्र०। वट सावित्री पर्व के अवसर पर विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में छोटी बेरिया मंदिर परिसर में पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन कर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके साथ संरक्षण का संकल्प लिया गया। समापन अवसर पर बेरिया सरोवर तट पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण भी किया गया। सुप्रसिद्ध पौराणिक सनातन धार्मिक स्थल बेरिया समय माता मंदिर प्रांगण में आयोजित गोष्ठी में सामाजिक संगठनों कुटुम्ब प्रबोधन, महामना मालवीय मिशन, किसान परिषद, गायत्री परिवार आदि संगठन प्रतिनिधियों ने पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया और वट वृक्ष के महात्म्य व वट वृक्ष के मानव जीवन पर पड़ने वाले सदप्रभावों के बारे में चर्चा किया तथा लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण का आवाहन किया गया। आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक दिलीप कुमार अर्जुन ने कहा कि वृक्षों का मानव जीवन मे प्रभावकारी महत्व है और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि हम लोगों को अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित करें तभी पर्यावरण संरक्षित रह पायेगा। महामना मालवीय मिशन अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है साथ ही मठ-मंदिर, नदी-पोखरों व तलाबों के तटीय इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण व उनके संरक्षण के लिए संगठन की ओर से जन-जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है। बहराइच सदर क्षेत्र रेंजर मोहम्मद शाकिब ने बताया कि , विभाग की ओर से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण व उनके संरक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई है इस बार "भूमि पुनर स्थापन मरु स्थलीकरण और सूखा लचीलापन" की थीम पर पर्यावरण कार्यक्रम मनाया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी प्रमोद सिंह ने किया तथा अध्यक्षता किसान परिषद प्रदेश संयोजक राणा विजय भार शिव ने किया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी ओमकार गुप्ता , बद्री विशाल व अनुज गुप्ता , वन दरोगा अवधेश ओझा , वन कर्मी कमलेश ननके यादव आदि उपस्थित रहे। स्वास्तिक वाचन का पाठ पंडित मदन बिहारी शास्त्री ने किया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का समूहिक संकल्प भी लिया गया।

No comments:

Post a Comment