Top Menu

Saturday, August 16, 2025

चहल्लुम पर इदरीश फाउंडेशन की ओर से सबील ए अहलेबैत

अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा) 

नानपारा, बहराइच (उ०प्र०)। इद्रीस जनकल्याण फाॅउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमीम अहमद शाह ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं चहल्लुम के मौके पर मोहम्मद शमीम अहमद शाह के अपील पर ग्राम सभा सरैया के ताकिया मोड़ पर साबिल -ए- अहलेबैत का एहतमाम किया गया जिसमें चेहल्लुम के जुलूस में आए हुए लोगों को शरबत और पानी पिलाया गया। शमीम शाह ने कहा कि मुहर्रम और चेहल्लुम शोहदा-ए-कर्बला को याद करने और खिराज-ए-अकीदत पेश करने का दिन है और कहा इमाम हुसैन किसी एक के नहीं है इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम उन सभी के है जो जुल्म और बेरहमी के ख़िलाफ लड़ने का जज्बा रखते हैं जो इन्सानियत के ख़ातिर अपना सब कुछ बलिदान करने के लिये तैयार हो जाएं। शमीम शाह ने कहा कि कर्बला सच की राह पर चलने की प्रेरणा देता है और इंसान में सब्र करने की सलाहियत पैदा करता है।

No comments:

Post a Comment