Top Menu

Tuesday, September 23, 2025

अज्ञात चोरों से दहशत में लोग, पुलिस से शिकायत, ताबड़तोड़ चोरियां चालू

भानू प्रताप यादव (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा)

नानपारा, बहराइच (उ०प्र०) कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात चोरों के गैंग से लोगों ने दहशत में आकर प्रभावी रात्रि गश्त के लिए पुलिस से गुहार लगाई है, फिरहाल पुलिस ने लोगों को खुद सावधान रहने की नसीहत दी है। मोहल्ला हसनगंज दाखिला नानपारा देहात के लोगों ने प्रभारी निरीक्षक थाना नानपारा को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा है कि मोहल्ले में करीब एक सप्ताह से अज्ञात चोरों ने गैंग सहित आतंक मचा रखा है। शिकायत के मुताबिक बीती 16 सितंबर की रात जगदीश्ववरी मंदिर के निकट रहने वाले कृष्णधर मिश्रा पुत्र लंबरदार मिश्रा के घर छत पर तीन अज्ञात चोर नकाब लगाए काली पोशाक में आ धमके, जिनकी खटपट से नींद खुलने पर शोर मचाया गया तो लोगों के इकठ्ठा होने पर चोर भाग निकले। उसी रात तुलसी टाकीज के नजदीक रहने वाले आजाद पुत्र हसन अली के घर में चोरों ने घुसने की नाकामयाब कोशिश की। दिनांक 19 सितंबर की रात कृष्णधर मिश्रा के घर घटना की पुनरावृति करते हुए चोर बाहर लगा बल्ब निकालकर अंधेरे में घटना को अंजाम देने की फिराक में थे तभी मोहल्लेवासियों के इकठ्ठा होने पर चोर भाग खड़े हुए। लोगों ने बढ़ी रात ड्रोन भी देखा लेकिन ऑपरेट लोकेशन पता नहीं चल पाई। जगदीश्वरी मंदिर के पास स्थित कई घरों में लोगों ने रात में दरवाजे पर खटखट की आवाज सुनाई देने की शिकायत की। मोहल्लेवासियों ने अप्रिय घटना की आशंका पर सामूहिक शिकायत करते हुए प्रभावी रात्रि गश्त बढ़ाने एवं अज्ञात चोरों को पकड़े जाने संबंधी विधिक कार्यवाही की मांग की है ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना का एहसास हो सके। 

हालांकि नानपारा में ताबड़तोड़ चोरियां चालू हैं जो पुलिस को मुँह चिढ़ा रही हैं फिर भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है तो कामचोरी करके इसे कहीं अफवाह भी बता रही है। फिरहाल कोतवाली नानपारा में शिकायतकर्ताओं को खुद से सावधानी बरतने की नसीहत दी गई है जिस वजह से लोग रात रात खुद से लाठी डंडे लेकर जागकर अपने घर की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment