Top Menu

Thursday, October 9, 2025

भाजपा कार्यकर्त्ता के०के०श्रीवास्तव का निधन, चित्रांश समाज में भी शोक

दाह संस्कार में पूर्व सांसद, वर्तमान विधायक व पालिकाध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल 

अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा) 

नानपारा, बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं जनपद बहराइच के रजवापुर मंडल जिला प्रतिनिधि कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिवालय बाग नानपारा स्थित बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा व नगरपालिका नानपारा चेयरमैन अब्दुल वहीद सहित तमाम गणमान्य नागरिक शामिल हुए और परिजनों को सांत्वना दी। 

विधानसभा नानपारा के पुरानी बाजार निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव पुत्र जगदीश श्रीवास्तव उम्र करीब 55 वर्ष लोगों के बीच के० के० श्रीवास्तव नाम से मशहूर थे जो वर्तमान तहसील मोतीपुर के ग्राम भवनियापुर बनघुसरी के मूल निवासी थे, अस्पताल में लगभग दो सप्ताह भर्ती रहने के बाद उनका हृदयाघात से वृहस्पतिवार को निधन हो गया जिससे परिजनों, इष्ट मित्रों व क्षेत्रीय जनता में शोक की लहर दौड़ गई। श्री श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के करीब दो दशक से सक्रिय सदस्य होने के साथ साथ रजवापुर मंडल के जिला प्रतिनिधि भी थे और ग्रामीणों की मदद को सदैव तत्पर रहे हैं। इसके अलावा वह भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा नानपारा के वरिष्ठ अभिकर्ता भी थे। बीमा संबंधी अपनी सेवाओं के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। हाल ही में श्री श्रीवास्तव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल थे जिसके इलाज हेतु वह मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती थे वहां से ठीक होने के उपरांत वह हृदयाघात से पीड़ित होने के कारण डिवाइन अस्पताल लखनऊ में भर्ती हुए थे लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण डॉक्टर ने जब जवाब दे दिया तो उन्हें वापस घर नानपारा लाया जा रहा था। लखनऊ से नानपारा वापस आते समय बहराइच पहुंचते समय एम्बुलेंस में श्री श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु की दुःखद घटना से चित्रांश समाज की अपूर्णनीय क्षति हुई है। श्री के० के० श्रीवास्तव के दाह संस्कार में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, वर्तमान विधायक राम निवास वर्मा, पालिकाध्यक्ष अब्दुल वहीद, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज सहाय, एल आई सी अभिकर्ता अंकुर श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में चित्रांश समाज के प्रबुद्धजन, संभ्रान्त नागरिक व समाजसेवी भी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment