Top Menu

Wednesday, July 1, 2026

अवैध बालू खनन रोकने की मांग को लेकर शिकायत

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो / संचालक) NNI Coverage समाचार सेवा 

नानपारा/बहराइच, उ०प्र०। तहसील नानपारा क्षेत्र के ग्राम टेपरा दा० बघौली निवासी श्रीपाल पुत्र रुदई ने उपजिलाधिकारी नानपारा श्रीमती अमिता यादव को प्रार्थना पत्र देकर अपने खेत के निकट हो रहे अवैध बालू खनन पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में श्रीपाल द्वारा आरोप लगाया गया है कि ग्राम बघौली स्थित उनकी निजी गाटा संख्या 398 मि० रकबा 0.971 हे० के बगल में दबंग राधे पुत्र कूटे व रमेश पुत्र राधे निवासी ग्राम चमारनपुरवा दा० बघौली थाना कोतवाली नानपारा द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध रूप से बालू का खनन कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि खनन के कारण उसकी निजी कृषि भूमि व मकान को नुकसान पहुंचने तथा जन-धन की हानि की आशंका बनी हुई है। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही गई है। 

शिकायतकर्ता ने उपजिलाधिकारी नानपारा से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध बालू खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर शिकायतकर्ता श्रीपाल पुत्र रुदई के अंगूठे का निशान अंकित है। यह प्रार्थना पत्र 30 जून 2026 को उपजिलाधिकारी नानपारा जिला बहराइच को संबोधित किया गया है। उपजिलाधिकारी नानपारा से इस मामले में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मिली है शीघ्र जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment