Top Menu

Saturday, July 25, 2026

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र

मो० शमीम अहमद (सह संचालक NNI Coverage समाचार सेवा) 

नई दिल्ली, भारतवर्ष। NEET-UG परीक्षा विवाद और देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजने की जानकारी सोशल मीडिया मंच X पर साझा की। अपने संदेश में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने हमेशा छात्रों, शिक्षकों और देश की शिक्षा व्यवस्था के हित में कार्य किया। उन्होंने लिखा कि युवाओं की भावनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है तथा उम्मीद जताई कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। 


NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद पिछले कई दिनों से देशभर में छात्र संगठन और विभिन्न राजनीतिक दल उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। दिल्ली सहित कई शहरों में प्रदर्शन हुए और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग उठाई गई। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को मौजूदा शिक्षा विवाद के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि केंद्र सरकार नया शिक्षा मंत्री किसे नियुक्त करती है और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

No comments:

Post a Comment