ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो / संचालक NNI Coverage समाचार सेवा)
कार्यक्रम के लिए जारी आमंत्रण में “दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुनः अखंड बनाएंगे, गिलगित से गारो पर्वत तक आजादी पर्व मनाएंगे” का संदेश दिया गया है। आयोजन में स्वयंसेवकों एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों की सहभागिता की अपेक्षा की गई है। कार्यक्रम के आयोजक नगर संघचालक गोपाल टेकड़ीवाल तथा नगर कार्यवाह आनंद श्रीवास्तव हैं। आयोजकों ने नागरिकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर भारत माता पूजन एवं अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम नानपारा नगर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

No comments:
Post a Comment