Saturday, August 29, 2026

अक्षिता ने अदनान को राखी बांधकर दिया भाईचारे का संदेश

अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा) 

नानपारा,बहराइच - भाई-बहन के स्नेह और पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन नानपारा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली। अक्षिता श्रीवास्तव ने अदनान अंसारी की कलाई पर राखी बांधकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। अक्षिता ने अदनान को मिठाई खिलाकर उसकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं अदनान अंसारी ने बहन की जीवनभर रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अक्षिता की माता अनामिका श्रीवास्तव-पिता अखिलेश कुमार, मामा धयान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, अदनान के पिता शकील अंसारी, माता नसीमुन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास को मजबूत करने वाला पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई जीवनभर बहन की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं और उन्हें उपहार देते हैं। यह पर्व आपसी मनमुटाव को दूर कर रिश्तों में फिर से मिठास घोलने का भी संदेश देता है। रक्षाबंधन को लेकर नानपारा के मुख्य बाजार में भी काफी चहल-पहल रही। दुकानों पर राखी, मिठाई, वस्त्र और विभिन्न प्रकार के उपहार खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोतवाल नानपारा गुरु सेन सिंह, चौकी प्रभारी राजा बाजार विकास वर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा कामेश्वर राय, पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण करते रहे और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

Friday, August 28, 2026

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा 96.70 लाख रूपये से

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो / संचालक : NNI Coverage समाचार सेवा) 

नानपारा में 96.70 लाख रुपये की लागत से होगा मंदिर परिसर का विकास

नानपारा, बहराइच। नानपारा नगर में स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का शुक्रवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। मंदिर परिसर के विकास के लिए करीब 96.70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विकास कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक और आकर्षक हो जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की गई। बताया गया कि सौंदर्यीकरण कार्य के तहत मंदिर परिसर में आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे मंदिर की भव्यता बढ़ने के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्थानीय लोगों ने मंदिर के विकास के लिए स्वीकृत धनराशि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नर्मदेश्वर महादेव मंदिर नानपारा की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के सौंदर्यीकरण से इसकी ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान को और मजबूती मिलेगी तथा आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Wednesday, August 26, 2026

शिवालय बाग मंदिर में पर्यावरण, जल संरक्षण व नशा उन्मूलन चौपाल

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो / संचालक : NNI Coverage समाचार सेवा) 

बहराइच, यूपी। महामना मालवीय मिशन अवध के तत्वावधान में पौराणिक शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर में पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन चौपाल का आयोजन किया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण जल संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। महामना मालवीय मिशन अवध के तत्वावधान में आयोजित जल पर्यावरण संरक्षण नशा उन्मूलन विषयक चौपाल को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह ने कहा कि , पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण व जीवनों उपयोगी विषय है बिना सुध वातावरण व सुध पेय जल के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है हम सब का दायित्व बनता है कि खाली पड़े निजी व सार्वजनिक स्थलों पर अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण भी करें ताकि पर्यावरण व पेय जल मनवा अनुकूल बना रहे सके।

महामना मालवीय मिशन (अवध) क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए समूचे तराई इलाकों में विशेषकर सरयू नदी के तटीय इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से रोपित वृक्षों के संरक्षण का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है तथा नशा उन्मूलन विषयक को लेकर जगह जगह चौपाल का आयोजन कर लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख शिवपुर सुधीर याज्ञसेनी ने बताया कि , पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से जगह जगह वृक्षों के रोपण कर पर्यावरण विषयक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

संघ विचारक अशोक कुमार ने बताया कि समूचे परिक्षेत्र में अवैध नशा क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में सचेत किया जा रहा है। आयोजित परिचर्चा का संचालन पर्यावरण विद अनिल पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीठाधीश्वर शिवालय बाग़ महंत वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने किया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में वन विभाग नानपारा के तत्वावधान में पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण व जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डिप्टी रेंजर नानपारा अमित पाण्डेय, भाजपा नेत्री रेखा पाण्डेय  धर्मेन्द्र गुप्ता आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।


नानपारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रक्षाबंधन उत्सव आज

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो / संचालक : NNI Coverage समाचार सेवा) 

नानपारा/बहराइच, यूपी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नानपारा नगर के तत्वावधान में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन बुधवार, 26 अगस्त 2026 को किया गया है। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे हमीरवासिया सदन, नानपारा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ माताओं एवं बहनों की सहभागिता रहेगी। आयोजन के दौरान रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व का संदेश दिया जाएगा। संघ की ओर से सभी स्वयंसेवक बंधुओं, माताओं एवं बहनों को सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। 

आयोजकों ने विशेष रूप से प्रतिभागियों से रक्षा सूत्र अपने साथ लाने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम में नगर संघचालक गोपाल तथा नगर कार्यवाह आनंद की प्रमुख सहभागिता रहेगी। ऐसे सामाजिक एवं कुटुंब कार्यक्रमों में एकत्रित होने से सनातनियों में एकजुटता व आपसी सौहार्द की भावना बढ़ेगी।

Monday, August 24, 2026

मिहींपुरवा में महिंद्रा मोटर्स के नए शोरूम का शुभारंभ, कारोबार को नई उड़ान

कुंवर चित्रांश श्रीवास्तव (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा) 

किफायती कीमत में इलेक्ट्रिक, सीएनजी और डीजल वाहनों की उपलब्धता

मिहींपुरवा, बहराइच। क्षेत्र के वाहन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। मिहींपुरवा में महिंद्रा मोटर्स के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया। शोरूम पर ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। शोरूम में थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक ऑटो, लोडिंग थ्री-व्हीलर तथा सीएनजी और डीजल से संचालित वाहन उपलब्ध हैं। ऐसे में छोटे व्यापारियों, किसानों, दुकानदारों और रोजमर्रा के परिवहन से जुड़े लोगों के लिए यह शोरूम उपयोगी साबित हो सकता है। 

शोरूम के जीएम महर्षि देव श्रीवास्तव, ब्रांच मैनेजर राम किशुन सिंह तथा एफएससी अखिलेश श्रीवास्तव एवं रियाजुद्दीन ने ग्राहकों को बेहतर वाहन, उचित कीमत और उनकी जरूरत के अनुरूप विकल्प उपलब्ध कराने की बात कही। उद्घाटन के अवसर पर चहलवा निवासी आशाराम ने महिंद्रा की “उड़ो” इलेक्ट्रिक ऑटो की शोरूम से खरीदारी की। इस अवसर पर शोरूम कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 


🚘 आपके कारोबार की नई सवारी
अगर आप कम खर्च में बेहतर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मिहींपुरवा स्थित महिंद्रा मोटर्स शोरूम पर पहुंचकर इलेक्ट्रिक, लोडिंग, सीएनजी एवं डीजल वाहनों के विकल्पों की जानकारी ले सकते हैं। अपनी जरूरत के मुताबिक वाहन चुनें और किफायती कीमत में अपने कारोबार को नई रफ्तार दें।

महिंद्रा मोटर्स — आपकी जरूरत, आपके कारोबार और आपकी मंजिल का भरोसेमंद साथी।