Top Menu

Sunday, August 10, 2025

अक्षिता ने अदनान को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन पर्व, पेश की मिसाल

अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा)

नानपारा/बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र में शनिवार को श्रावणी पूर्णिमा पर धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस पर्व पर जाति धर्म के बंधन को त्याग कर लोगों ने भाई-बहन के प्रेम को प्रमाणित किया। नानपारा में गंगा जमुनी तहजीब हमेशा से देखने को मिलती रही है, वहीं भाई बहन के अनूठे प्रेम का उदाहरण भी देखने को मिल रहे हैं। 

हमेशा की तरह इस बार भी नानपारा के अदनान ने अक्षिता श्रीवास्तव से राखी बंधवाकर आपसी सौहार्द और गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश की है। रक्षाबंधन के पर्व पर हर उम्र के लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिलता है लेकिन अदनान और अक्षिता जैसे बच्चे ही रक्षाबंधन त्यौहार में तमाम दकियानूसी बातों पर भी ताला लगा देते हैं। ऐसे उदाहरण यह बताते हैं कि रक्षाबंधन केवल मजहबी त्यौहार नहीं, बल्कि मनोभावों का त्योहार है। इस मौके पर अक्षिता ने अदनान को टीका करके आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई, दोनों ने एक दूसरे की लंबी उम्र की कामना की और जरूरत पड़ने पर काम आने का वचन भी दिया।

No comments:

Post a Comment