Top Menu

Saturday, June 13, 2026

अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनाव सकुशल संपन्न

रामनरेश बने अध्यक्ष, बंश गोपाल महासचिव, नन्दलाल जायसवाल उपाध्यक्ष, राहत अली कोषाध्यक्ष 

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)  

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा में 12 जून को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव सकुशल संपन्न हो गए। अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हुए, शेष 18 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा चुके हैं। मध्य व कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिवगण व सदस्यगण पूर्व से निर्विरोध निर्वाचित हैं।

अधिवक्ता संघ नानपारा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 245 अधिवक्ता मतदाताओं में से 242 अधिवक्ताओं ने मत डाले। अध्यक्ष पद पर रामनरेश पाण्डेय ने 138 मत प्राप्त करके जीत हासिल की, जबकि उनके मुकाबले दीप कुमार वर्मा 92 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे, वहीं मो० अरशद को महज 11 मतों से संतोष करना पड़ा, 1 मत अवैध रहा। महासचिव पद के लिये भी तीन प्रत्याशी मैदान में थे। बंश गोपाल जायसवाल ने 108 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जैगम हुसैन 71 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। रामनिवास वर्मा को केवल 59 मत मिले, 4 मत अवैध रहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नन्द लाल जायसवाल ने कुल 174 मत प्राप्त किए और उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी परशुराम मिश्रा को 67 मत से हराया। परशुराम मिश्रा को 67 मत मिले, 1 मत अवैध रहा। कोषाध्यक्ष पद के लिए राहत अली और घनश्याम वर्मा मैदान में थे, राहत अली को 128 मत मिले जबकि घनश्याम वर्मा को 110 मत मिले, 4 मत अवैध रहे।

विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। चुनाव कार्यकारिणी के अध्यक्ष रूप नारायण जायसवाल, सुरेश चंद्र गुप्ता, रामगोपाल भारती व जगदीश गुप्ता ने शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली नानपारा का पुलिस बराबर मुस्तैद दिखाई दिया।

No comments:

Post a Comment