Top Menu

Sunday, June 21, 2026

अधिवक्ता संघ नानपारा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो/संचालक NNI Coverage समाचार सेवा) 

नानपारा / बहराइच, उ०प्र०। जून 2026 में तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपश ग्रहण समारोह शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समारोह में बहराइच लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ० आनंद गौड़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वहीं नानपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम निवास वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

अध्यक्ष राम नरेश पाण्डेय (इन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दीप कुमार वर्मा को 46 वोटों से हराकर जीत दर्ज की) महासचिव बंश गोपाल जायसवाल (इन्होंने जैगम हुसैन को 37 मतों से पराजित किया) वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद लाल जायसवाल (174 मत प्राप्त कर विजयी रहे) कोषाध्यक्ष राहत अली (इन्होंने घनश्याम वर्मा को 18 वोटों से हराया) संयुक्त सचिव प्रशासन नीलेश कुमार श्रीवास्तव (निर्विरोध निर्वाचित हुए) ने बड़े उत्साह एवं ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों की शपथ ली। 

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रूप नारायण जायसवाल द्वारा किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ लेकर तहसील में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने और स्थानीय न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम नानपारा अमिता यादव, तहसीलदार शैलेश अवस्थी, नानपारा नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद और वरिष्ठ अधिवक्ता रूप नारायण जायसवाल, रामगोपाल भारती, सुरेश चंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, सुंदर लाल आर्य सहित कई अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment