Top Menu

Saturday, July 4, 2026

भक्ति और दोस्ती का संगम : बहराइच के युवाओं को मिला अमरनाथ यात्रा का सौभाग्य

हर हर महादेव" के जयकारे के साथ एडवोकेट डी पी श्रीवास्तव ने शुरू की अमरनाथ यात्रा, कहा - जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य

अरुण कुमार राव (ब्यूरो / उपसंचालक) NNI Coverage समाचार सेवा 

बहराइच, उ०प्र०। बाबा अमर नाथ के भक्तों के लिए हिमलिंग के दर्शन का अवसर किसी उत्सव से कम नहीं होता। इसी कड़ी में जनपद बहराइच के कई युवाओं ने दोस्तों के साथ मिलकर पवित्र अमरनाथ यात्रा का संकल्प लिया और भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने को टोली समेत निकल पड़े हैं।

यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने बताया कि परिजनों व ईष्ट मित्रों के साथ इस पवित्र यात्रा पर जाना उनके जीवन का सबसे यादगार अनुभव होगा। 12756 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में बाबा अमर नाथ के दर्शन कर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर होने प्रबल अभिलाषा रखते हैं। नानपारा व बहराइच से निकला जत्था पूरे रास्ते "हर हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से सराबोर है। 

यात्रा दल में शामिल एक श्रद्धालु ने बताया, "दोस्तों के साथ यह यात्रा करना बहुत ही सौभाग्य की बात है। बाबा की कृपा से सभी भक्त बहराइच से जम्मू भगवती बेस कैम्प सकुशल पहुंच चुके हैं जहाँ से रविवार को जत्था बालटाल पहुंचेगा और सोमवार को पैदल चढ़ाई करके बाबा बर्फ़ानी के दर्शन करेंगे। स्थानीय लोगों ने भी यात्रा दल की सराहना की और कहा कि युवा पीढ़ी का इस तरह धार्मिक यात्राओं में शामिल होना समाज के लिए प्रेरणा है।

भक्ति और दोस्ती की अनोखी मिसाल... बहराइच के युवा दोस्तों के साथ अमरनाथ यात्रा पर निकले हैं जिनके संबंधी व मित्र उनकी कुशलता की मंगल कामना करते हैं कि 12756 फीट की ऊंचाई पर बाबा अमर नाथ के दर्शन कर सभी भाव-विभोर हों। श्रद्धालुओं ने बताया ये उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। हर हर महादेव!"

No comments:

Post a Comment