अरुण राव (राज्य ब्यूरो NNI Coverage समाचार सेवा)
वाराणसी, उ०प्र०। जनपद में लोगों के मुताबिक लड़कियों को पैइंग गेस्ट हॉस्टल में पढ़ाई व नौकरी के नाम पर छोड़कर उनके अभिभावक चले जाते हैं और लड़कियां गलत संगत में आकर पैसों की लालच में अपनी जिंदगी खराब कर लेती हैं। जिले में सेक्स क़े अड्डों पर पुलिस का शिकंजा कड़ा हुआ तो यह अड्डे अब स्पा सेंटर व होटल से बदलकर पैइंग गेस्ट जैसे नए चोले में आ गए। पुलिस ने HB पेइंग गेस्ट रूम पर छापा मारा तो यहाँ क़े हालात अलग ही दिखे। अलग अलग कमरों में हर साजो सामान सहित कॉल गर्ल मुहैया मिली। ग्राहकों संग 8 युवतियो को यहाँ से पकड़ा गया।
इस सेक्स क़े अड्डे का संचालक आकाश पांडेय व उसका सगा भाई सूरज निकला। आकाश का दोस्त मनीष व कर्मचारी हबीब क़े साथ ग्राहक अमन कुमार व जयंत भी पकडे गए। 8 में से 6 लड़कियां बनारस की रहने वाली निकली।
ग्राहक 2 व कॉल गर्ल 8? यह सवाल खुद पुलिस टीम को भी हैरान कर गया। सभी लड़कियां अंदर रूम में आपत्तिजनक अवस्था में मिलने की बात कही गई है। कंडोम से लेकर मसाज आयल व सेक्स वर्धक दवाएं भी यहाँ मिली।


No comments:
Post a Comment