अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर आमने-सामने की लड़ाई
245 अधिवक्ता मत का उपयोग कर तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य
नानपारा/बहराइच, उ०प्र०। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा में वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी के लिए आज 12 जून को चुनाव हो रहे हैं, जिसमें कुल 245 मतदाता अधिवक्ता प्रत्याशियों के भविष्य तय करेंगे।
गौरतलब है कि अधिवक्ता संघ नानपारा की नवीन कार्यकारिणी में विभिन्न पदों के लिए कई प्रत्याशी अपना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए दीप कुमार वर्मा, राम नरेश पाण्डेय व मो० अरशद के बीच चुनावी घमासान है। महासचिव पद पर जैगम हुसैन, बंश गोपाल जायसवाल व रामनिवास वर्मा चुनावी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए परशुराम मिश्रा और नन्दलाल जायसवाल आमने सामने हैं जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए राहत अली शाह और घनश्याम वर्मा लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपने अपने तरीके से मतदाता अधिवक्ताओं को लुभाने में लगे हैं। शेष पदों पर निर्विरोध अधिवक्ता नामांकन से ही चयनित हैं।
वरिष्ठ चुनाव अधिकारी रूप नारायण जायसवाल एडवोकेट ने बताया कि कुल 245 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करके अधिवक्ता संघ नानपारा की नवीन कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष महासचिव वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनेंगे। चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा रहा है, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की मदद भी ली गई है। फिर हाल प्रत्याशियों में गहमा गहमी और चुनावी घमासान जारी है।

No comments:
Post a Comment