Thursday, August 20, 2026

रेड क्रॉस सोसाइटी की जनपद कार्यकारिणी के चुनाव को अवैध घोषित करने की मांग

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो / संचालक : NNI Coverage समाचार सेवा) 

बहराइच, उ० प्र०। रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद बहराइच का बीते दिवस संपन्न जनपद स्तरीय कार्यकारिणी चुनाव में हुए अनियमितता एवं धांधली को लेकर संगठन से जुड़े आजीवन सदस्यों ने जिलाधिकारी को प्रेषित नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर चुनाव को अवैध घोषित किए जाने की मांग की है। सदस्यों का कहना है कि , नगर मजिस्ट्रेट (जिलाधिकारी द्वारा नामित पअधिकारी) की उपस्थिति में संपन्न कराए गए चुनाव में जम कर अनियमितता बरती गई है दशकों पुराने आजीवन सदस्यों को सम्पन्न कराये गये चुनाव की सूचना भी नहीं दी गई जिससे वे लोग चुनाव में सहभागिता से वंचित रह गए साथ ही उपस्थित सदस्यों के आग्रह पर भी चुनाव अधिकारी अथवा प्रवेक्षक ने सदस्यों की सूची चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक नहीं जारी किया यह चुनावी प्रकिया का खुला उन्लंघन है और समूचे चुनावी प्रकिया को संदेह के दायरे में लाता है। आजीवन सदस्यों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि , भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी संविधान के मुताबिक जिलाधिकारी की उपस्थिति में ही चुनाव संपन्न कराया जाएगा न कि उनके द्वारा अधिकृत नामित प्राधिकारी /मजिस्ट्रेट या अन्य के द्वारा।

आजीवन सदस्यों ने नगर मजिस्ट्रेट/ चुनाव अधिकारी पर आरोप लगाया है कि , कथित निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य में से कुछ लोग जो समूचे चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनावी स्थल तक पहुंचे ही नहीं और न ही उन लोगों ने नामाकन पपत्र में हस्ताक्षर ही किया है उनका भी नाम सूची में शामिल किया गया है ऐसे में सम्पूर्ण चुनावी प्रकिया संदेह के दायरे में आजाती है और चुनाव को अवैध घोषित किया जाना न्याय संगत होगा। इसका जब सदस्यों ने विरोध दर्ज कराना चाहा तो उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। ज्ञापन देने वाले आजीवन सदस्य ओम प्रकाश सक्सेना , अयोध्या प्रसाद अवस्थी , उमेश चंद्र , कृष्ण चंद्र अग्रवाल , संजीव कुमार , पी० के श्रीवास्तव , राकेश चंद्र , भगवान दीन मिश्र , विनय मित्तल  , आदि ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि एक सफ्ताह के अंदर चुनाव को निरस्त करने की प्रक्रिया न शुरू किया गया तो वे लोग लोकतांत्रिक ढंग से समूचे जनपद ने चुनाव संपन्न करवाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे तथा स्टेट प्रेसिडेंट महामहिम राज्यपाल से भी हस्तक्षेप की मांग कर चुनावी प्रकिया को निरस्त कराए जाने की मांग करेंगे।

No comments:

Post a Comment