Wednesday, May 27, 2026

अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनावी बिगुल बजा, 12 जून को चुनाव

2026-27 के लिए 3 व 4 जून को नामांकन, 12 को चुनाव, 16 जून को परिणाम 

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो सत्य पथिक) 

नानपारा / बहराइच, उ०प्र०। वर्ष 2026-27 के लिए अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनावी बिगुल बज उठा है, प्रत्याशियों ने हुंकार भर ली है,12 जून दिन शुक्रवार को चुनाव होने हैं, सरगर्मियां तेज हैं। 

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा की वरिष्ठ समिति की ओर से चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष रूप नारायण जायसवाल एडवोकेट ने चुनाव के संबंध में जानकती देते हुए बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन होना है। इस चुनावी पर्व में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव व अन्य कई पदों पर चुनाव होगा जिसके लिए 25 मई को मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है जिस पर 26 मई तक आपत्ति मांगी गई थी, वहीं 30 मई को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी। 01 से 04 जून तक नामांकन पत्रों की बिक्री तथा दाखिला होगा। 05 जून को नामांकन सूची प्रकाशित होगी, 06 जून को प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 08 जून को दक्षता भाषण होगा तथा 12 जून को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होना है इसके बाद मतों की गिनती होगी जबकि परिणाम की घोषणा 16 जून को की जायेगी। संभावित प्रत्याशियों को वरिष्ठ समिति की ओर से सख्त हिदायत दी गई है कि वे मतदाता अधिवक्ताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन नहीं देंगे तथा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करेंगे।

Tuesday, March 31, 2026

कायस्थ कुलगौरव विश्वजीत श्रीवास्तव बने बहराइच के नए एसपी

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो / संचालक NNI Coverage समाचार सेवा) 

बहराइच, उ०प्र०। योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को आईएएस अफसरों के बाद सोमवार को 27 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया। इन तबादलों में 13 जिलों के एसपी-एसएसपी को भी बदला गया है। 

विश्वजीत श्रीवास्तव फ़ैजाबाद के मूल निवासी हैं जो 1998 से पुलिस सेवा में हैं उन्हें अब बहराइच बतौर कप्तान भेजा गया है। लखनऊ में डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक बहराइच बनाया गया है। लाखन सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक अमरोहा बनाया गया है। विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है। आईपीएस अफसर शशांक सिंह को पुलिस अधीक्षक महोबा बनाया गया है। शक्ति मोहन अवस्थी को पुलिस अधीक्षक महाराजंगज बनाया गया है। आकाश पटेल को पुलिस अधीक्षक चंदौली बनाया गया है। सत्यनारायण प्रजापत को पुलिस अधीक्षक कौशांबी बनाया गया है।

Thursday, December 25, 2025

कड़ाके की ठंड लगातार जारी, त्यौहार में पड़ी खलल

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो/संचालक NNI Coverage समाचार सेवा) 

लखनऊ, उ०प्र०। उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड का सिलसिला अभी भी जारी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी 25 दिसंबर को भी प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है और लोग घने कोहरे के साथ क्रिसमस मनाएंगे। आज पूरे राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा और कई जगहों पर दृश्यता बहुत कम हो सकती है। इससे जनजीवन पर काफी असर पड़ने वाला है। बता दें कि पछुआ और घने कोहरे की वजह से कई सजावटी लोगों में दिन के समय भी ठंड ज्यादा महसूस होती है। कुछ ओरियोना में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है, यानी एक दिन में भी तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन असुरों में संतरे की संभावनाएं जारी की हैं। इन जगहों पर कोहरा में बहुत घना हो सकता है और दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच सकती है। 

कई जिलों में दिन भर सूरज नहीं निकल पाएगा, जिससे तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में इसके लिए चेतावनी दी गई है, उनमें कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर नगर, रायबरेली और आसपास के इलाके शामिल है।   


Sunday, November 2, 2025

बज़्मे गुलज़ार ए अदब की जानिब से तरही नशिस्त में शायरों ने पढ़े कलाम

 छुप जा रे सूरज यहां बहुत नंगाई है..... 

भानू प्रताप यादव (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा) 

नानपारा, बहराइच। नगर नानपारा के मोहल्ला तोपखाना निवासी शायर सफीर नानपारवी के आवास पर बज़्मे गुलज़ार-ए-अदब की महाना तरही नशिस्त का इनक़ाद किया गया। संचालन शहीद नानपारवी ने किया। 

रोशन ज़मीर नानपारवी ने पढ़ा कि संग-ए-नफ़रत से दिलों ने जो चोट खायी है, बस सबब यह है कि हर आंख तमाशायी है। शहीद नानपारवी ने पढ़ा कि क़ैद में बस यह कोई कह दे बहार आयी है, फिर तो मैं हूं मिरी ज़ंजीर है अंगड़ाई है। सफ़ीर नानपारवी ने पढ़ा कि चश्म अश्कों से तिरी देखा जो भर आयी है, दिल ने माना कि तिरे प्यार में गहराई है। अय्यूब नानपारवी ने पढ़ा कि इस क़दर दूर किया फिरक़ो ने अय्यूब यहां, भाई को भाई नहीं कहता सगा भाई है। अबरार नानपारवी ने पढ़ा कि क्यों न हो गुफ़्तुगू मेरी वो मिरे हमदम से, पास में अपने मोबाइल है वाई-फाई है। 

एडवोकेट ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव "सूरज" ने पढ़ा कि - फैशन की दुनिया तरतीब रील की, तबस्सुम नवाबी किसी ने नहीं फील की। छुप जा रे सूरज यहां बहुत नंगाई है, कौन कहता है कि बाज़ार में महंगाई है! 

इन शायरों के अलावा नशिस्त में आरिफ नानपारवी, शकील मकी और शम्स नानपारवी वगैरह ने भी अपने अपने कलाम पेश किए। नशिस्त में कलीम कुरैशी, ज़ैद व तमाम सामेईन मौजूद रहे। 


Wednesday, October 22, 2025

ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए पर्यावरणविद कटिबद्ध

अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा) रूपईडीहा, बहराइच। दीपावली पर्व के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों व पर्यवारणविदों ने देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज परिसर में "इको फ्रेंडली दीपावली" मनाने का सामूहिक संकल्प लिया।उपस्थित लोगों ने पर्यावरण के महत्व को जन जन से अवगत कराने के लिए सीमावर्ती इलाकों में जन जागरण अभियान चलाए जाने का कार्यक्रम भी तय किया। 

देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज परिसर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए प्रतिनिधियों व पर्यावरणविदों को संबोधित करते हुए रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पटाख़ों में पोटैशियम नाइट्रेट व फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होने के कारण ये वातावरण को विषाक्त कर देता है पटाखों के दगाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और जहरीली हवा वातावरण में अपमिश्रित होकर मानव जीवन के लिए घातक बन जाता है ऐसे में हम सबका दायित्व बनता है कि हरित पटाखों का उपयोग कर हम खुशियां मनाए और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचावे। किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह ने कहा कि वातावरण को मानवानुकूल बनाये रखने के लिए आवश्यक है कि जहरीली पटाखों का उपयोग कम से कम करे और पारंपरिक त्योहार को खुशी पूर्वक मनाए।

पर्यावरणविद प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से पर्यवारण को स्वस्थ बनाए रखने व वातावरण को मानव जीवन के अनुकूल बनाये रखने के लिए हरित पटाखों का उपयोग करने का आवाहन किया।कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव ने किया तथा अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अशोक उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा,पर्यावरणविद राहुल उपाध्याय, देवेश शर्मा, संदीप पाठक, अभय तिवारी, रोहित विश्वकर्मा,समृद्ध श्रीवास्तव ,लल्लन आदि उपस्थित रहे।समापन अवसर पर छात्रों व उपस्थित लोगों को फलदार वृक्ष देकर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।