INTERVIEW

बसपा-सपा-रालोदा गठबंधन के प्रत्याशी ने लोकसभा सीट कैसरगंज से किया नामांकन

कैलाशनाथ रांना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच। बसपा-सपा-रालोदा गठबंधन के प्रत्याशी लोकसभा सीट कैसरगंज से चंद्र देव राम यादव उर्फ करैली ने नामांकन करने के बाद मीडिया के द्वारा किये गए सवालों का जवाब दिए।

सवाल.1:-आप एक बाहुबली सांसद(वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह)के सामने चुनाव लड़ रहे है। कैसे सामना करेंगे?
जवाब:-कैसा बाहुबली ये मैं गठबंधन का प्रत्याशी हूँ सपा और बसपा का मायावती एवं अखिलेश का गठबंधन है उनका पर आशीर्वाद है लोगो का मैं आपके बीच मे आया हूँ अपने जनता के साथ हो करके सामना कर लिया जाएगा। बाहुबली कोई कहाँ होता है बाहुबली हर कोई होता है, बाहुबली जनता होती है।

सवाल:-2-जनता को विश्वास आप कैसे दिलाएंगे?
जवाब:-विश्वास दिला देंगे जनता ही सबसे बड़ी बाहुबली है वही फैसला करेगी।

सवाल:3- मंत्री जी आपके खिलाफ कुछ मामले दर्ज है उसके बारे में आप क्या कहेंगे?
जवाब:-मामले दर्ज है सरकार मामला दर्ज करवाती है अभी तो जांच पड़ताल चल रही है। और कौन मामला दर्ज है। क्या हम कोई चोर ,डकैती ,कत्ल,बवाल किये है। क्या

सवाल:4- आप आजमगढ़ से आ कर कैसरगंज क्यों चुनाव लड़ रहे है आपको वहाँ जमीन नही मिली थी क्या?
जवाब:-मोदी से पूछ लीजिये वाराणसी से क्यों लड़ रहे है।

सवाल:5- अगर आप सांसद बन गए तो कैसरगंज की जनता के लिए क्या करेंगे?
जवाब:-जितना मायावती,और अखिलेश ने काम शुरू किया था। बीजेपी ने उनको रोक दिया था। वो काम अगर पूरा कर दिया जाए उसी को पूरा करूँगा। और समानता ,व्यवहार ,भाई, चारा,कायम करूँगा कैसरगंज में सभी लोगो को समान रूप से दर्ज मिले ये काम करूंगा।



लांच हुआ अबूकौसर का भोजपुरी अल्बम "दुसरे से नाता जोड़ी" 
ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI कवरेज)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) : उत्तरप्रदेश के बहराइच जनपद में नेपाल बॉर्डर के करीब भवनियापुर टिकुरी गांव के अबू कौसर का धमाल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हो चुका है। उन्होंने एक साथ कई नए गानों के लिए करार किया है और उन्होंने यह पुष्टि भी की है कि वह नामचीन हसीनाओं के साथ  इस भोजपुरी एलबम में नजर आ रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अबू कौसर ने बताया कि जल्द ही उनके कई गाने जानी मानी भोजपुरी म्यूजिक कम्पनी वेव के बैनर तले लॉन्च हुए हैं, जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने अपने खास सैड सांग "दुसरे से नाता जोड़ी, हमरा के गईलु छोड़ी, दरद दे के दवाई हमार बनि गईलु, दिलवा तोड़े से पहिले काहे न भूलि गईलु" गाकर भी सुनाया और इस गाने को देखने के लिए लोगों से अपील भी की। वीडियो एलबम में खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी नेहा और मधु भी नजर आएंगी। गानों की शूटिंग हाल ही में मुम्बई में पूरी हुई है और वीडियो को आतिश गुप्ता ने निर्देशित किया है साथ ही  कैमरामैन मनीष कुमार और कुलदीप शर्मा ने अपने काम को बखूबी निभाया है। गानों के संगीत निर्देशक नीरज वर्मा हैं। गायक-अभिनेता अबू कौसर ने यह भी कहा कि वह अपना नया गीत प्रशंसकों को सुनाने के लिए बेसब्र हैं।

No comments:

Post a Comment