जानें भाई दूज का पौराणिक महत्व, कब है तिलक मुहूर्त?
रूचि भारती (NNI Coverage न्यूज एंकर)
नई दिल्ली/भारतवर्ष। आज 16 नवंबर को देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। कई जगह इसे भाई टीका के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन सभी बहन अपने भाई के माथे पर रोली और अक्षत से टीका लगा कर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की हमेशा रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हे प्यार भरा तोहफा देते हैं। हर साल भाई दूज का त्योहार दिवाली के तीसरे दिन और गोवर्धन पूजा के बाद मनाई जाती है. हिंदू धर्म में भाई दूज का खासा महत्व है। इस दिन यम देवता के पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन यमुना, चित्रगुप्त और यमदूतों की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। वहीं भाई दूज के मौके पर यमुना में स्नान करने की भी परंपरा है। कहा जाता है कि जो भी भाई बहन इस दिन यमुना में स्नान करते है, उन्हें यमराज खुद लंबी आयु का आशीर्वाद देते हैं।
भाई दूज का शुभ मुहूर्त
भाई दूज तिथि- 16 नवंबर 2020, सोमवार
भाई दूज तिलक मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 06 मिनट तक
अगर यमुना में न कर सकें स्नान तो भाई दूजा का त्योहार ऐसे मनाएं : भाईदूज के दिन भाई और बहन दोनों मिलकर प्रात:काल यम, चित्रगुप्त, यम के दूतों की पूजा करें। इसके बाद सूर्यदेव के साथ ही इन सभी को भी अर्घ्य दें। यम की पूजा करते हुए बहन प्रार्थना करें कि हे यमराज, श्री मार्कण्डेय, हनुमान, राजा बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य और अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी होने का वरदान दें। प्रार्थना के बाद बहन अपने भाई का टीका करें, अक्षत लगाएं और भाई को भोजन कराएं। भोजन के पश्चात भाई यथाशक्ति बहन को उपहार या दक्षिणा दें। (16 नवंबर 2020)
जय माता दी! "माता का प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री"
मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप है मां शैलपुत्री। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का विधान है। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री का संस्कृत में अर्थ होता है 'पर्वत की बेटी'। मां शैलपुत्री के स्वरूप की बात करें तो मां के माथे पर अर्द्ध चंद्र स्थापित है। मां के दाहिने हाथ मे त्रिशूल है और बांये हाथ में कमल का फूल है। वे नंदी बैल की सवारी करती हैं। (17 अक्टूबर 2020)
जय श्री राम! जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन? राशिफल। 24 मार्च 2019 रविवार को पंडित हर्षवर्धन शास्त्री से आज 12 राशियों का राशिफल जानिये।
धर्म, साधना, अध्यात्म, कथा, सत्संग, संस्कार एवं ताजा खबरों के लिये हर रोज! बने रहिये हमारे साथ और देखते रहिये NNI Coverage मनोहर भक्ति रहस्य की खोज।। (24 मार्च 2019) जय श्री राम! NNI Coverage के दूसरे सेक्शन श्री "मनोहर भक्ति" में मै डी पी श्रीवास्तव 'अंकुर' आप सभी का स्वागत करता हूं।
मनोहर भक्ति के माध्यम से हम आपको हिंदुत्व, अध्यात्म और नैतिक मूल्यों से जोड़े रखने का प्रयास करेंगे। यह चैनल हमने अपने समाजसेवी पिता प्रणेता श्री राम मनोहर श्रीवास्तव एडवोकेट की लेखनी से प्रेरित होकर उनकी स्मृति में शुरू किया है। शास्त्र के अनुसार जड़ चेतन व मानव जीवन सब ईश्वर की देन हैं इसलिये मानव जीवन में ईश्वरीय साधना अति आवश्यक है, तो आज हम मनोहर भक्ति की शुरुआत श्री गणेश स्तुति, माँ सरस्वती वंदना एवं श्री हरि साधना से करेंगे।
धर्म, साधना, अध्यात्म, कथा, सत्संग, संस्कार एवं ताजा खबरों के लिये हर रोज! बने रहिये हमारे साथ और देखते रहिये NNI Coverage मनोहर भक्ति रहस्य की खोज।। (23 मार्च 2019)
*ABOUT US*
"मनोहर भक्ति" वेब दुनिया में पहला ऐसा भक्ति चैनल है जो हिन्दुत्व को बढ़ावा देने के लिये सदैव पूर्णतयः तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। द्विभाषी होने के कारण यह अन्य भक्ति चैनलों से अधिक प्रभावी है।
यह NNI Coverage का संबद्ध चैनल है। यह 23 मार्च 2019 को लॉन्च होना है, वर्ष 2016 में हमारा "नवल एंटरटेनमेंट क्रिएटिविटी" चैनल भी इसी दिन शुरू हुआ था। "मनोहर भक्ति" की प्रोग्रामिंग में फिक्शन व नॉनफिक्शन प्रस्तुतियां हिन्दी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शामिल हैं। यहां भारतीय राज्यों के सभी त्यौहार-पर्व-उत्सव एवं पौराणिक कथाओं से संबन्धित दैनिक भक्ति समाचार, साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम एवं विशिष्ट भक्ति कार्यक्रम प्रसारित होने हैं। "मनोहर भक्ति" चैनल भक्ति, अध्यात्मिकता, धर्म व नैतिक मूल्यों पर केंद्रित है।
"मनोहर भक्ति" चैनल हमारे प्रणेता स्मृतिशेष श्री राम मनोहर श्रीवास्तव (एडवोकेट) को समर्पित है। "नवल एंटरटेनमेंट क्रिएटिविटी" एवं "NNI Coverage" भी उन्हीं की देन हैं। हम उन्हीं के आशीर्वाद से यह चैनल चलाने में सक्षम हुये हैं, ऐसा हमे गर्व है। (22 मार्च 2019)
No comments:
Post a Comment