ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो / संचालक) NNI Coverage समाचार सेवा
नानपारा/बहराइच, उ०प्र०। बहराइच में नहर किनारे एक अधेड़ का
रक्तरंजित शव मिलने पर सनसनी फैल गई। शव पर गहरे घाव व चोट के निशान है। परिजनों ने
हत्या की आशंका जताई है। घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज
दिया है। अधेड़ ट्रांसपोर्ट का काम देख रहे थे। मृतक की पहचान अजय कुमार द्विवेदी
पुत्र स्वर्गीय बछराज द्विवेदी निवासी मोहल्ला बेलदारन टोला नानपारा के रूप में हुई
है। मृतक की पत्नी सुधा द्विवेदी ने बताया कि सोमवार रात करीब 7 बजे उनके पति के
फोन पर समीर खान उर्फ पप्पू निवासी गिरंट बाजार नवाबगंज ने फोन आया और उन्हें ग्राम
सिसवारा के मथुरा मोड़ पर बुलाया था। वो लोग आपस में दोस्त थे जिसके बाद करीब 8.30
बजे वह घर से निकले और करीब 9.40 पर उनका फोन आया। और उन्होंने एक क्यूआर पर कुछ
पैसे भेजने की बात कही। उधर ग्राम सिसवारा निवासी युवक हाफिज ने मृतक के मित्र
अज्जू को फोन करके बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है जिसके द्वारा सूचना बड़े बेटे
को करीब 10 बजे दी गई। जिसके बाद घर के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि धारदार
हथियार से उनके सिर पर वार किया गया है फिर परिजनों द्वारा उन्हें लेकर वहीं के एक
प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पता चला कि उनकी मौत कुछ देर पहले ही हो चुकी है।
परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस से जांच कराने की मांग की है। मौके पर
पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था,
हालांकि समाचार मिलने तक पोस्टमार्टम से शव वापस आने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार
कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment